{"_id":"079a1486cb2d204e2591e417a872fe35","slug":"now-direct-train-from-chandigarh-to-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चंडीगढ़ से पटना की सीधी ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चंडीगढ़ से पटना की सीधी ट्रेन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Oct 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने शहर में रहने वाले उत्तर-प्रदेश और बिहार के लोगों को दिवाली और छठ पर नई ट्रेन का तोहफा दिया है। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन वीरवार से शुरू हो रहा है।
वीरवार को रेल मंत्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना से 12 किलोमीटर दूर बने पाटलिपुत्र स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
उसके बाद वे सुबह 11:55 बजे पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन के तैयार न होने से यह ट्रेन शुरू नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने छठ पर इस ट्रेन को चलवाने के लिए रेल मंत्री से बातचीत की थी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पाटलिपुत्र (पटना) से वीरवार को इस ट्रेन का चलने का दिन नहीं है। इस ट्रेन के पटना से प्रस्थान करने के लिए बुधवार और रविवार के दिन निर्धारित हैं।
वीरवार को इस ट्रेन को पटना से स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। यही स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर (शुक्रवार) को चंडीगढ़ से रात 9:30 बजे पाटलिपुत्र (पटना) के लिए प्रस्थान करेगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सांसद पवन कुमार बंसल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद 3 नवंबर से यह ट्रेन नियमित तौर पर सप्ताह में नियमित दो दिन पाटलिपुत्र (पटना) से चलेगी और 4 नवंबर से चंडीगढ़ से नियमित तौर पर अपने दिन चलेगी।
यह नई ट्रेन लखनऊ होकर जाएगी। ऐसे में लखनऊ को एक और ट्रेन की सौगात मिलेगी। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ वाराणसी, सुल्तानपुर, बक्सर, आरा जैसे शहरों से सीधा जुड़ जाएगा।
सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चंडीगढ़ से (13256) सोमवार व वीरवार और पटना से रविवार व बुधवार को चलेगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन रात 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8:45 पर पटना पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन पटना से (13255) रात 8:30 बजे चलेगी और चंडीगढ़ शाम 5:55 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी टू टियर के दो, एसी थ्री टियर के तीन और स्लीपर के 10 कोच होंगे। इसके अलावा छह कोच जनरल क्लास के होंगे।
ये होगा ट्रेन का किराया
चंडीगढ़ से पटना
स्लीपर-445 रुपये
थ्री एसी-1190 रुपये
सेकेंड एसी-1730 रुपये
आरक्षण शुरू
चंडीगढ़ से 1 नवंबर को पाटलिपुत्र के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन (03256) के लिए आरक्षण बुधवार से शुरू हो गया। हालांकि 4 नवंबर से नियमित तौर पर चलने वाली ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू नहीं हुआ है। इस ट्रेन के चलने से बिहार और यूपी के उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जिन्हें छठ या दिवाली पर अपने घर जाना है और उनकी टिकट अभी तक कंफर्म नहीं हैं।