फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Comedy King Kapil Sharma will do this big thing , Special page ready

अब ये बड़ा काम करेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, स्पेशल पेज तैयार

Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
अमित शर्मा /अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा /अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now Comedy King Kapil Sharma will do this big thing , Special page ready
कपिल शर्मा

शहर के लोग खासकर युवा अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंक दी है। युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए जिला निर्वाचन ऑफिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

विज्ञापन


साथ ही युवाओं के पसंदीदा स्टार को भी अपने प्रोग्राम से जोड़ा है। इस कड़ी में उन्होंने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से लेकर पंजाब के कॉमेडी बादशाह वीनू ढिल्लों, पंजाबी गायक जोरा रंधावा व डॉ. ज्यूस के विशेष वीडियो तैयार करवाए हैं।
विज्ञापन


 साथ ही अपना फेसबुक पेज तैयार कर उसे अपलोड किया है। इसमें सभी ने अपने तरीके से लोगों को वोट की ताकत को पहचाने का संदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्वीप प्रोग्राम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जिला निर्वाचन आयोग ने एक विशेष फेसबुक पेज तैयार किया है। यह पेज District Electoral Office, Mohali के नाम पर है। इसमें निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न कलाकारों से वोट के अधिकार के प्रयोग संबंधी वीडियो तैयार करवाए हैं। साथ ही उन्हें उक्त फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। 

संदेश में क्या बोले कपिल शर्मा?

Now Comedy King Kapil Sharma will do this big thing , Special page ready
कपिल शर्मा

इस प्रोग्राम की नोडल आफिसर डॉ. नयन भुल्लर ने बताया कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम इलाकों में करवा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों तक वह सीधे नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने फेसबुक का सहारा लिया है। वहीं, उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने वोट का प्रयोग जरूर करें। 

जिन लोगों ने अब तक वोट नहीं बनवाया है, वह नौ जनवरी तक चल रही विशेष ड्राइव में अपने वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन वोट बनाने की सुविधा निर्वाचन आयोग ने दिया है।

संदेश में क्या बोले कपिल शर्मा?
कपिल शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में लोगों से अपील की है कि वह बढ़िया उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान करें। जब बढ़िया उम्मीदवार चुना जाएगा तो अच्छी सरकार बनेगी। 
इसी तरह डॉ. ज्यूस ने भी सभी को अपने वोट डालने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा वीनू ढिल्लों ने भी गंभीर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया है।

हॉकी टीम के कैप्टन भी जुड़ेंगे 

Now Comedy King Kapil Sharma will do this big thing , Special page ready
चुनाव - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

आनलाइन शिकायत करने की सुविधा
इसके अलावा किसी को भी चुनाव को लेकर किसी भी तरह की कोई शिकायत है तो लोग मुख्य निर्वाचन अफसर पंजाब की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। 

उनकी शिकायत का तय समय में निपटारा किया जाएगा। इस बारे में उन्हें सूचित भी किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी एक कॉल सेंटर गठित किया है। जिसके लिए लोगों को 1905 नंबर पर कॉल करनी होगी।

हॉकी टीम के कैप्टन भी जुड़ेंगे 
जूनियर हॉकी टीम के कैप्टन हरजीत सिंह भी आने वाले दिनों में निर्वाचन आयोग के फेसबुक पेज पर लोगों को मतदान करने का संदेश देते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed