फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now aadhar card attach with voter id card

वोटर आईडी से अपना आधार नंबर जोड़ें मतदाता

Fri, 13 Mar 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
now aadhar card attach with voter id card

मतदाता सूचियों का नेशनल वोटर डाटावेस तैयार हो चुका है। निर्वाचक या अन्य कोई व्यक्ति विभाग की वेबसाइट (www.cecharyana.nic.in) के अतिरिक्त आयोग की वेबसाइट (www.eci.nic.in) पर मतदाता सूची में अपने या किसी परिचित के विवरण की जानकारी नेशनल वोटरर्स सर्विस पोर्टल पर हासिल कर सकता है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि लोगों की मतदाता सूचियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने और मतदाता सूचियों को और शुद्ध बनाने के लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है कि मतदाता सूचियों में मतदाताओं के विवरण को उनके आधार कार्ड नंबर से जोड़ दिया जाए। राष्ट्रीय स्तर की योजना का शुभारंभ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 3 मार्च 2015 को किया गया था। आधार नंबर जोड़ने के लिए आयोग की वेबसाइट www.eci.nic.in या राष्ट्रीय वोटर सर्विस पोर्टल www.nvsp.in में जाकर फीड किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों द्वारा भी अपने आधार कार्ड से संबंधित विवरण भेजा जा सकता है, जिनमें एसएमएस, संबंधित उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ई-मेल, राज्य के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर, फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर और मोबाइल ऐप के विकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल 2015 को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आप अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। विशेष कैंपों के दौरान मतदाता सूची में गलत दर्ज विवरण भी ठीक कराया जा सकता है।


विज ने वोटर आईडी से आधार नंबर जोड़ा
इस कड़ी में 12 मार्च 2015 को जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा विधानसभा परिसर में विधानसभा सदस्यों एवं कर्मचारियों की ओर से आधार नंबर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर सीधा दर्ज करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अन्य लोगों के अतिरिक्त हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपना आधार नंबर वोटर आईडी से जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed