{"_id":"88619d15ea7ad056bc511ad126c2560c","slug":"nottingham-expert-will-help-for-smart-city-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर नॉटिंघम के एक्सपर्ट करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर नॉटिंघम के एक्सपर्ट करेंगे मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
नॉटिंघम सिटी काउंसिल की सात सदस्यीय टीम ने सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचकर अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। यूटी गेस्ट हाउस में दिनभर चली इस बैठक में इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड सेफ्टी, कम कार्बन उत्सर्जन करने वाली बसों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर लंबी बातचीत हुई।
विज्ञापन
इन सब कामों के लिए दोनों के बीच एमओयू पहले ही साइन हो चुका है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडवाइजर विजय कुमार देव की मौजूदगी में अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी प्रस्ताव की प्रजेंटेशन नॉटिंघम टीम के समक्ष दी। नॉटिंघम सिटी को यूके की बिजली की राजधानी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
टीम ने प्रशासन को सॉलिड वेस्ट से बिजली पैदा करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से कम कार्बन उत्सर्जन वाली बसें चलाए जाने की बात भी कही। प्रशासन इन दिनों स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव अपग्रेड करने में जुटा है। इसलिए नॉटिंघम की टीम से प्रस्ताव पर राय ली गई।
विज्ञापन
प्रस्ताव को फाइनल करने में नॉटिंघम के एक्सपर्ट्स मदद देंगे। इसकेलिए दो महीने बाद नॉटिंघम काउंसिल की टीम विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ दोबारा चंडीगढ़ आएगी।
मई तक कुछ प्रोजेक्ट्स फाइनल होंगे जिन पर दोनों मिलकर काम करेंगे। रेटरो फिटिंग बेस्ड डेवलपमेंट का काम भी नॉटिंघम की मदद से होगा।