फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to BJP MP on issue of code of conduct

सांसद ने भाजपा का झंडा दिखा रवाना कर दी ट्रेन

Thu, 18 Sep 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 18 Sep 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to BJP MP on issue of code of conduct

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को कैथल रेलवे स्टेशन से भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया था।

विज्ञापन


इस मामले में स्टेशन मास्टर को भी नोटिस भेजा गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने किस आधार पर राजनीतिक दल के नेता को रेलवे स्टेशन पर जनसभा करने दी। दोनों को 24 घंटे में जवाब देना है।
विज्ञापन


जयपुर से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को तीन बजकर 55 मिनट पर पहली बार कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। रेलवे यात्री कल्याण समिति ने ट्रेन आने पर चालक का स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ही जनसभा

Notice to BJP MP on issue of code of conduct

इसके बाद भाजपा सांसद राज कुमार सैनी और अन्य नेताओं ने ट्रेन को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया था। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर ही जनसभा को संबोधित भी किया गया। मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कैथल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। यदि ऐसा हुआ है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संदर्भ में सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन मास्टर को भी नोटिस जारी किया गया है। उनके कार्य क्षेत्र में यह सब हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed