फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice ineffective, private hospitals, Corona patients, arbitrary

नोटिस बेअसर, कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों की मनमानी जारी

Thu, 20 May 2021 01:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Notice ineffective, private hospitals, Corona patients, arbitrary
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छह अस्पतालों को नोटिस जारी करने के बावजूद कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों की मनमानी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन पर 2 दिनों में 15 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग इन शिकायतों को लेकर बेहद गंभीर है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि वह प्रत्येक मरीज की शिकायत को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। सभी शिकायतों की जांच कराई जाएगी और जांच कमेटी को किसी भी शिकायत में सच्चाई मिली तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के मरीजों से ज्यादा शुल्क वसूलने वाले शहर के 6 अस्पतालों सिटी हॉस्पिटल, संतोख हॉस्पिटल, ईडन हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल, मुकुट हॉस्पिटल और हीलिंग हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर मरीजों को 15 दिन के भीतर पैसे लौटाने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य निदेशक को मेल के जरिए अब तक पांच शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं जबकि जारी हेल्पलाइन पर दो दिन में 15 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जांच कमेटी ने बुधवार को चिह्नित किए गए सभी छह अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में रेट लिस्ट चस्पा किए जाने की जांच की, सभी अस्पतालों में रेट लिस्ट चस्पा मिले।
विज्ञापन

{{
केस- 1
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन बुधवार को जीएमएसएच-16 स्थित स्वास्थ्य निदेशक के कार्यालय पहुंचे। मरीज के परिजनों ने बताया कि उनके मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया जाना है लेकिन जिस निजी अस्पताल में उनका मरीज भर्ती है, वहां के प्रबंधन ने उन्हें चेतावनी दी कि वह इसके लिए जीएमएसएच-16 नहीं जाएंगे। उन्हें कहीं और से इंजेक्शन की व्यवस्था करनी होगी लेकिन मार्केट में कहीं भी इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर परिजनों ने उसकी शिकायत नोडल अधिकारी से की। नोडल अधिकारी ने मेल के जरिए इसकी सूचना स्वास्थ्य निदेशक को भेजने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी होते ही उक्त निजी अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों को तत्काल अस्पताल वापस बुला लिया और उनके मरीज को इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
सेक्टर 9 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज से तय शुल्क से ज्यादा पैसे लेने पर परिजन इसकी शिकायत लेकर बुधवार को जीएमएसएच-16 स्थित स्वास्थ्य निदेशक के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारी को मामले की पूरी जानकारी दी। अधिकारी ने उन्हें तत्काल मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बॉक्स
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
तय मानक से ज्यादा शुल्क वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर शिकायत की जा सकती है। शिकायत सही मिलने पर उस अस्पताल पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये हैं नंबर
9779558282
0172-2752038
0172-2728703
0172-2752063
0172-2549524
कोट-
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को निजी अस्पताल हल्के में लेने की गलती न करें। अगर उन्होंने गड़बड़ियों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed