{"_id":"5bec2c82bdec2269685b1205","slug":"north-east-female-and-a-man-arrested-with-heroin-in-khanna-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो हेरोइन के साथ नॉर्थ ईस्ट की महिला साथी संग गिरफ्तार, इस तरह लाई थी छिपा के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलो हेरोइन के साथ नॉर्थ ईस्ट की महिला साथी संग गिरफ्तार, इस तरह लाई थी छिपा के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार किलो हेरोइन के साथ एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के खन्ना पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने कार सवार महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान आनंद कुमार निवासी नेशनल पार्क आनंदपुर रोड मकसूदां जालंधर और शिवांगी राणी निवासी मिजोरम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस के नारकोटिक्स सेल के मुलाजिमों ने जीटी रोड स्थित अलौंड़ गांव के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक कार मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही थी। कार में एक व्यक्ति व एक औरत सवार थी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर आरोपी गाड़ी को पीछे की ओर मोड़ने लगे। शक होने पर पीछा कर कार को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों ने शिवांगी के पास मौजूद एक लिफाफे में रीयल जूस और बिस्कुट वाले डिब्बों को जब चेक किया। इस पर चार किलो हेरोइन बरामद ही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नशा दिल्ली से माइक नामक व्यक्ति से लेकर आए हैं। माइक दिल्ली की निवादा में रहता है।
विज्ञापन
हमें यह नशा सुलतानपुर लोधी के रहने वालें गुरवेज सिंह काला को सप्लाई करना था। पूछताछ में यह बात भी सामने आई की शिवांगी ने करीब 9 बार गुरवेज सिंह उर्फ काला निवासी सुलतानपुर लोधी को हेरोइन सप्लाई कर चुकी है। एसएसपी ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।