फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination Session End, Election Campaigns Start, Haryana Assembly Election

नामांकन का दौर खत्म, प्रचार का शोर जारी

Sun, 28 Sep 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Nomination Session End, Election Campaigns Start, Haryana Assembly Election

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 2304 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को अंतिम दिन 1352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


शनिवार को ऐलनाबाद से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला, डबवाली से नैना सिंह चौटाला, बेरी से कांग्रेस के रघुवीर सिंह कादियान, झज्जर से गीता भुक्कल, बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून, गन्नौर से हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, इंद्री से भीमसेन मेहता ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करवाने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। कालका से हरियाणा जनचेतना पार्टी (हजपा) अध्यक्ष विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तेज होगा चुनाव प्रचार अभियान

Nomination Session End, Election Campaigns Start, Haryana Assembly Election

अब सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार का अभियान तेज कर देंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि शनिवार को अंतिम दिन 1162 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

29 को होगी जांच
नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को की जाएगी। एक अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को मतदान होगा और 19 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed