{"_id":"6c7dbd1d7a02535306099001ca4c2c36","slug":"nomination-process-for-polls-from-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Sep 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महेश्वर शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
नामांकन के लिए उम्मीदवार अपने साथ 3 गाड़ियां लेकर जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने के समय निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रत्याशी के साथ केवल चार व्यक्ति अंदर जा सकते हैं।
विज्ञापन
20, 23 व 25 सितंबर को सरकारी कार्यालयों में छुट्टियां हैं, इसके बावजूद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को होगी। एक अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।