{"_id":"62f9e4b1bd5b8a56ac7a4fa1","slug":"no-water-supply-at-chandigarh-sector-17-isbt-in-monday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सेक्टर 17 के बस अड्डे पर सुबह से नहीं आया पानी, शौचालय बंद, पैसेंजर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सेक्टर 17 के बस अड्डे पर सुबह से नहीं आया पानी, शौचालय बंद, पैसेंजर बेहाल
Mon, 15 Aug 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
दो महीना पहले भी आईएसबीटी पर इसी प्रकार का संकट सामने आया था। दरअसल बस अड्डे पर जिस ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है वहां जेनरेटर सेट नहीं है। सुबह 11.30 बजे मोटर चलाई गई।
विज्ञापन
drinking water facilities
- फोटो : pixy bay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 आईएसबीटी पर सोमवार सुबह से ही जलापूर्ति बंद है। इसके कारण मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी से यात्रा कर आने वाले और चंडीगढ़ से जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी हो रही है। पानी नहीं होने के कारण सेक्टर 17 के बस अड्डे पर शौचालयों को भी बंद कर दिया गया है। पीने का पानी भी नहीं है। यहां हजारों की संख्या में मुसाफिर आते जाते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऐसी स्थिति ट्यूबवेल के न चलने के कारण हुई है। दो महीना पहले भी आईएसबीटी पर इसी प्रकार का संकट सामने आया था। दरअसल बस अड्डे पर जिस ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है वहां जेनरेटर सेट नहीं है। सुबह 11.30 बजे मोटर चलाई गई। आईएसबीटी सेक्टर 17 के एसएस गुरराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन