{"_id":"60f7a1858ebc3e6d7868cd90","slug":"no-vaccination-camp-held-in-village-karondewala-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरे के बीच: पंजाब का एक ऐसा गांव, जहां नहीं मिला कोई कोरोना केस, टीकाकरण शिविर भी नहीं लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के बीच: पंजाब का एक ऐसा गांव, जहां नहीं मिला कोई कोरोना केस, टीकाकरण शिविर भी नहीं लगा
Wed, 21 Jul 2021 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:54 AM IST
सार
250 आबादी वाले इस गांव में करीब 40 घर हैं। यहां कोई कोरोना केस नहीं मिला है। ग्रामीण इसे अपनी सावधानी और सूझबूझ ही बताते हैं क्योंकि सेहत विभाग का इस गांव की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
गांव करौंदेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सिर्फ 15 किलोमीटर दूरी पर बसे पंजाब के गांव करौंदेवाला में कोरोना महामारी दस्तक नहीं दे पाई है। जिससे लोग राहत भी महसूस करते हैं। गांव के लोग टीकाकरण के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक इस गांव में टीकाकरण शुरू तक नहीं हो पाया है। ऐसे में इलाके के लोगों को अपनी चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि एक तो सरकार संपूर्ण टीकाकरण वाले गांव को 10 लाख रुपये की ग्रांट का एलान कर चुकी है। हमारे गांव के लोग तैयार हैं, लेकिन यहां पर टीकाकरण के लिए सेहत विभाग से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव करौंदेवाला में मात्र 40 घर हैं और यहां की आबादी करीब 250 है। गांव के लोगों का अक्सर शहर में आना जाना रहता है, लेकिन ग्रामीणों की सावधानी और सूझबूझ के कारण इस गांव में अब तक कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। सरकार एक तरफ सभी को कोरोना के मुफ्त टीकाकरण का दावा कर रही है, वही दूसरी तरफ अभी तक इस गांव में कोरोना के टीकाकरण के लिए कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में 10-15 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इनमें भी वह युवा हैं जो काम पर बाहर जाते हैं, उनका ही टीकाकरण हुआ है, हमारे गांव में आज तक कोई भी टीकाकरण के लिए नहीं आया है। हमें सरकार से ज्यादा भगवान पर भरोसा है। इसी कारण हमारे गांव में आज तक कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
पहले टीके को लेकर ग्रामीणों में था भ्रम
हमने शुरुआत में इस गावों में टीकाकरण की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां थीं। इस कारण यह लोग टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हुए थे। इलाके की सभी आशा वर्करों सहित दूसरे स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल्द ही इस गांव मे भी टीकाकरण करवा दिया जाएगा। - डॉ. जसकिरनदीप कौर, एसएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बूथगढ़।
छोटा गांव होने के कारण नहीं देते ध्यान
हमारा गांव छोटा होने के कारण सरकार का हमारे गांव की तरफ ध्यान ही नहीं जाता। इस कारण हमें टीकाकरण की सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई है। हमारे गांव में स्वास्थ्य संबंधी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। - शैलेंद्रा देवी, सरपंच गांव करौंदेवाला।
सेहत विभाग की टीम आए तो हम भी करेंगे सहयोग
मैं चंडीगढ़ में काम करता हूं। वहां पर मैंने कोरोना की वैक्सीन ली है। लेकिन गांव वालों को अभी तक टीका नहीं लग पाया है। अगर हमारे गांव में सेहत विभाग की कोई टीम आकर टीकाकरण अभियान चलाएगी तो हम जरूर इसमें सहयोग करेंगे। - भागचंद, स्थानीय निवासी।
सरकार ने नहीं दी कोई सुविधा
हमारे गांव में सरकार की ओर से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। लेकिन फिर भी भगवान की हमारे ऊपर कृपा रहती है। यही कारण है कि हमारे गांव में अब तक कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। - सावित्री देवी पंच, करौंदेवाला।
कोरोना तो क्या, हमारे यहां तो जो जच्चे-बच्चे का टीकाकरण होता है। उसके लिए भी हमें पैदल चार-पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांव में कोई भी साधन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। अगर सरकार टीकाकरण की सुविधा गांव में ही उपलब्ध करवाए तो ग्रामीणों को इसमें सहूलियत होगी। - परमजीत कौर, पंच करौंदेवाला।