फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Use of Black Money in Elections

चुनावों के लिए यूटी प्रशासन के ये फरमान

Sat, 08 Mar 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Mar 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
No Use of Black Money in Elections
यूटी प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में काला धन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। चुनाव में इसके इस्तेमाल की शिकायत कोई भी दे सकता है और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने टॉल फ्री नंबर जारी किया है। लोग 18001802095 पर किसी भी समय फोन कर जानकारी दे सकते हैं। साथ ही निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम भी बनाई है।
विज्ञापन


इस संबंध में उपायुक्त और चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने बताया कि लोग चाहें तो सीधा अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

आईआरएस अभिषेक नारंग से फोन नंबर 94683-00401 पर संपर्क किया जा सकता है जबकि आईटीओ एसके भारद्वाज से फोन नंबर 94683-00343, आईटीओ कपिल किशोर से फोन नंबर 95307-68500 और आईटीओ विनोद शर्मा से फोन नंबर 95307-16162 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त देंगे रैली की मंजूरी

लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से आयोजित की जाने वाली रैली या जनसभाओं के लिए मंजूरी उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन की ओर से दी जाएगी।

उपायुक्त ने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है और कमेटी की सिफारिश पर लाउडस्पीकर के प्रयोग, रैली और जनसभाओं के आयोजन की मंजूरी दी जाएगी।

उपायुक्त कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट दीपक कैंथ की अध्यक्षता में गठित कमेटी में जूनियर असिस्टेंट रविंदर और शिवनाथ शामिल हैं। इस आदेश के बाद अब एसडीएम को अपने क्षेत्र में आने वाले सेक्टरों में रैली की मंजूरी देने पर रोक लगा दी गई है।

आचार संहिता के लिए कमेटी
लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता को लागू कराने और इसके निरीक्षण के लिए उपायुक्त ने तीन अलग अलग कमेटियों का गठन किया हैं।

इन कमेटियों के चेयरमैन को ईमेल के माध्यम से उपायुक्त को डेली रिपोर्ट देनी होगी और साथ ही हार्ड कापी भी देनी होगी। सेंट्रल सब डिवीजन के लिए कमेटी पीसीएस अधिकारी और ज्वाइंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज बलबीर सिंह डोल की अध्यक्षता में गठित हुई है जबकि साउथ सब डिवीजन के लिए कमेटी का गठन पीसीएस अधिकारी और सहायक संपदा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है। ईस्ट सब डिवीजन के लिए कमेटी जन संपर्क अधिकारी एमएम सभ्रवाल की अध्यक्षता में गठित की गई है।

मॉडल पॉलिंग स्टेशन के लिए कमेटी
उपायुक्त ने शहर में सभी मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इसे लागू कराने के लिए भी उपायुक्त ने दो अलग अलग कमेटियों का गठन किया है। एसडीएम (साउथ) और एडीएम कशिश मित्तल को साउथ और एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ को सेंट्रल और ईस्ट सब डिवीजन का चेयरमैन बनाया गया है।


शनिवार शाम तक जमा कराने होंगे हथियार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के लोगों को अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में शनिवार शाम तक हथियार जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होने तक  सभी तरह के हथियार जमा कराने होंगे। जो अपने हथियार जमा नहीं कराएगा, उसका आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed