फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Subsidy for Solar Water Heating System

सोलर सिस्टम लगवाने वालों के लिए बुरी खबर

Thu, 02 Oct 2014 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
No Subsidy for Solar Water Heating System

यूटी प्रशासन की ओर से शहर के लोगों को अपने घरों पर सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है। यूटी प्रशासन ने यह फैसला केंद्रीय नवीन न नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से सब्सिडी बंद करने के बाद लिया है।

विज्ञापन


अभी तक यूटी के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम की कुल लागत पर 30 फीसदी सब्सिडी दी जाती थी। जबकि 25 फीसदी सब्सिडी मंत्रालय की ओर से दी जाती थी। जब मंत्रालय ने सब्सिडी बंद की तो प्रशासन ने भी सब्सिडी बंद कर दी।
विज्ञापन


हालांकि सोलर पॉवर फोटोवोल्टिक प्लांट लगाने पर लोगों को पहले की तरह 30 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार ने लगभग दो साल पहले चंडीगढ़ को मॉडल सोलर सिटी बनाने की योजना को मंजूरी दी थी। मॉडल सोलर सिटी बनाने के उद्देश्य से ही प्रशासन सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम या सोलर पॉवर फोटोवोल्टिक प्लांट लगाने पर लोगों को सब्सिडी दे रहा था ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छतों पर इसे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सब्सिडी बंद किए जाने से प्रशासन को चंडीगढ़ को सोलर सिटी बनाने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार सब्सिडी इसलिए बंद की गई है क्योंकि सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम का रेट काफी कम हो गया है और आम आदमी अब इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं।

ध्यान रहे कि चंडीगढ़ के मॉडल सोलर सिटी बनने से शहर की इमारतों और स्ट्रीट लाइट्स के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन सौर ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2018 तक 500 मिलियन यूनिट बिजली बचाना चाहता है। प्रशासन ने सोलर सिटी बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।


चंडीगढ़ रिन्युअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (करेस्ट), डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, नगर निगम और वन विभाग व अन्य एजेंसियों की तरफ से भी इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया जा रहा है। यूटी सचिवालय सहित शहर की कई सरकारी इमारतों में सोलर फोटोवोल्टिक पॉवर प्लांट लग चुका है जहां से हर रोज लगभग 185-200 यूनिट (किलोवाट प्रतिघंटे) बिजली का उत्पादन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed