फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Salary to Punjab Emloyees since Many Months

महीनों से नहीं मिली है कर्मचारियों को सैलरी

Sun, 30 Mar 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
No Salary to Punjab Emloyees since Many Months
पंजाब के कई महकमों के मुलाजिमों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन का इंतजार करते मुलाजिमों को अब आशंका सताने लगी है कि सरकार का खजाना खाली होने के कारण हो सकता है कि प्रदेश सरकार मार्च महीने के बाद कहीं डीडीओ पॉवर में भी देरी न कर दे। मुलाजिम नेताओं सरकार के वित्तीय संकट न होने के दावे को झूठ का पुलिंदा करार दिया है।
विज्ञापन


पंजाब और यूटी मुलाजिम ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सज्जन सिंह ने बताया कि लगभग सभी विभागों में करीब 35 फीसदी स्कीमों के अंतर्गत ही भुगतान किया गया है और शेष मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी मुलाजिम को नवंबर से वेतन नहीं मिला तो किसी को फरवरी का नहीं मिल रहा। सज्जन सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षा विभाग है, जहां मुलाजिमों को प्रॉविडेंट फंड से रकम निकालने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली पचास हजार की रकम भी नहीं दी जा रही है। मेडिकल बिलों की अदायगी रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद सरकार नए सिरे से डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन आर्डर) पॉवर जारी करती है। लेकिन इस बार सरकारी खजाने की हालत से तो यही लग रहा है कि सरकार डीडीओ को एक-दो महीने के लिए लटका सकती है। इससे मुलाजिमों को खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।

गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के सचिव हरनेक सिंह मावी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ को जनवरी का वेतन भी नहीं मिला है। कुराली सरकारी सीसे स्कूल और अकालगढ़ मिडल स्कूल के स्टाफ को तो दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। करीब 85 फीसदी स्टाफ दो महीने से वेतन से महरूम है।

इसके अलावा वेटरेनरी विभाग के डॉक्टरों और सेहत मुलाजिमों का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने 19 मार्च को रोष प्रदर्शन किया तो खजाना खोल दिया गया, जो 21 को दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया। इस दौरान बहुत कम स्कूलों की पेमेंट हो सकी।

चुनाव में ताकत दिखाएंगे मुलाजिम
सज्जन सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। अमृतसर में सीएम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है। चार अप्रैल को दोपहर बारह से एक बजे तक सभी बस अड्डे बंद किए जाएंगे। आठ अप्रैल को बठिंडा में प्रदर्शन, फिर 18 अप्रैल को लंबा मार्च होगा। 24 अप्रैल को वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा के हलके संगरूर में रोष मार्च किया जाएगा।

सरकार का दावा, कोई वित्तीय संकट नहीं
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त विभाग ने दावा किया है कि पंजाब में कोई वित्तीय संकट नहीं है। न ही रिजर्व बैंक ने पंजाब सरकार को फंडों की अदायगी रोकने संबंधी कोई सूचना दी है।


विभागीय प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 18 से 27 मार्च के दौरान कुल 1921.85 करोड़ रुपये की अदायगियां पहले की तरह ही की गई। खजाने द्वारा अदायगियां बिना रुकावट की जा रही हैं। सरकारी खजाने से अदायगियों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed