{"_id":"64414bc22458a1b3f603fa43","slug":"no-role-of-robert-vadra-found-in-land-transfer-case-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भूमि हस्तांतरण मामले में नहीं मिली रॉबर्ट वाड्रा की कोई भूमिका, आगे की जांच करेगी SIT","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भूमि हस्तांतरण मामले में नहीं मिली रॉबर्ट वाड्रा की कोई भूमिका, आगे की जांच करेगी SIT
Thu, 20 Apr 2023 08:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:00 PM IST
सार
हलफनामा में बताया गया कि तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 3.5 एकड़ भूमि डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को सितंबर 2019 में बेची थी। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। वजीराबाद के तहसीलदार ने बताया कि विवादित भूमि अभी डीएलएफ के नाम पर नहीं बल्कि एचएसवीपी के नाम पर है।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दर्ज मामले में प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि राजस्व अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण करने की प्रक्रिया में कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। इस दौरान हुए लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करने में पुलिस जुटी है और एक डीसीपी, दो एसीपी, एक इंस्पेक्टर और एएसआई की विशेष जांच टीम गठित की गई है। आईजी क्राइम ने यह जानकारी हाईकोर्ट में हलफनामे के माध्यम से सौंपी है।
विज्ञापन
हलफनामा दाखिल करते हुए बताया गया कि तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 3.5 एकड़ भूमि डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को सितंबर 2019 में बेची थी। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। वजीराबाद के तहसीलदार ने बताया कि विवादित भूमि अभी डीएलएफ के नाम पर नहीं बल्कि एचएसवीपी के नाम पर है। इस मामले में आगे की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। विशेष जांच दल इस मामले में अन्य पहलुओं की जांच करेगा और इस मामले में हुई आगे की प्रगति के बारे में कोर्ट को सूचित किया जाएगा। माननीयों पर लंबित मामलों को लेकर हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान मामले में यह जानकारी हरियाणा सरकार द्वारा सौंपी गई है।
विज्ञापन