फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no maximum response in commisionar publice meeting

मौसम ने ठंडा किया कमिश्नर का पहला पब्लिक दरबार

Sat, 13 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 13 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
no maximum response in commisionar publice meeting

नगर निगम कमिश्नर की ओर से सोमवार को मौसम खराब होने के कारण जनता दरबार में पब्लिक का रिस्पांस भी ठंडा रहा, हालांकि यहां पर एक दर्जन रेजिडेंट्स ने कमिश्नर को अपनी समस्याएं बताईं। जबकि रेजिडेंट्स की तुलना में कई गुना अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। मौजूद रेजिडेंट्स में अधिकतर लोग सेक्टर-22 से आए हुए थे।

विज्ञापन


सेक्टर-22 के सामुदायिक केंद्र में ङी जनता दरबार का आयोजन किया गया था। अधिकतर लोगों ने सेक्टर-22 के किरण सिनेमा और शास्त्री मार्केट के आसपास रेहड़ी फड़ी और अतिक्रमण की शिकायत की।
विज्ञापन


दुकानदारों ने अतिक्रमण स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दरबार में एक गंभीर मामला यह भी सामने आया कि अतिक्रमण करने वालों ने सरकारी जमीन भी आगे मोटे किराए पर दी हुई है। जिसके बाद कमिश्नर ने कहा कि चार माह के भीतर स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू होने जा रहा है। इससे अतिक्रमण की दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दरबार 11.15 बजे शुरू हुआ, जबकि अधिकांश लोग सुबह 10 बजे ही पहुंच  गए थे। देरी से दरबार शुरू होने पर सेक्टर-36 आरडब्लूयए के अध्यक्ष कैप्टन आरसी गोयल ने कमिश्नर के समक्ष नराजगी भी जाहिर की।

कमिश्नर ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक शिकायत रजिस्टर्ड करने का समय था। 11 से 12 बजे शिकायत निपटाने का समय है। कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि माह में दो बार अलग अलग जगह पर जनता दरबार लगाया जाएगा। उनका कहना है कि इस दरबार में किसी संस्था को नहीं बुलाया गया था उनका कहना है कि इस दरबार में लोगों को निजी समस्याएं बताने के लिए बुलाया गया था। उनका कहना है कि मौसम खराब होने के कारण भी लोग कम आएं है इसके अलावा यह भी हो सकता है कि शहरवासी नगर निगम के कामों से संतुष्ट हो।


हर सेक्टर में लगेगा जनता दरबार
कमिश्नर ने कहा कि जनता दरबार हर सेक्टर और एरिया में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सभी कर्मचारी लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए आए हैं। अब शिकायत दर्ज कराने के बाद शहरवासी अपनी संतुष्टि भी बता सकते हैं क्योकि वेबसाइट पर इसके लिए अलग से बाक्स बना दिया गया। कमिश्नर का दावा है कि एक माह के भीतर सिटीजन चार्टर लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed