फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no international flight from mohali international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी नहीं भरेंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें

Sun, 06 Sep 2015 02:04 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
no international flight from mohali international airport

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 11 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे करेंगे। लेकिन एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए ट्राइसिटी के लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। विमान कंपनियां बिजनेस के लिहाज से इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परखने में जुटी हैं।

विज्ञापन


वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए विमान कंपनियों से लगातार मिल रहे हैं और चंडीगढ़ की बिजनेस पोटेंशियल वैल्यू के बारे में जानकारी देकर उन्हें इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए कनविंस करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल उड़ान के लिए ट्राइसिटी समते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व पश्चिमी यूपी के लोगों को कब तक इंतजार करना पड़ेगा, इसका जवाब देने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल उड़ान की बात करें तो विमान कंपनियों के मार्के टिंग टीम के आकलन पर डिपेंड करता है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनके लिए कितना फायदेमंद साबित होगा और वह यहां से उड़ान शुरू करेंगे या नहीं।

5 अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं उड़ानें

no international flight from mohali international airport

मोहाली में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 अक्तूबर को डोमेस्टिक फ्लाइट्स की उड़ान शुरू हो सकती है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट का उद्घाटन के 15 दिन के भीतर शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। 4 अक्तूबर तक शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, इस बाबत एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीईओ सुनील दत्ता ने बताया कि अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की शुरुआत कर दी जाएगी।

दो विमान कंपनियों को मिली मंजूरी

घरेलू एयरपोर्ट की इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्टिंग के बाद दुबई के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स की उड़ान शुरू होगी। इसके लिए स्पाइस जेड और इंडिगो को मंजूरी मिली है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दोनों विमान कंपनियों की मार्केटिंग टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बिजनेस वैल्यू को परखने में जुटी हैं। कब तक उड़ान शुरू होगी यह कह पाना मुश्किल है। वहीं, एयर विस्तरा भी इंटरनेशल एयरपोर्ट के उद्घाटन के इंतजार में है, क्योंकि वह भी यहां से डोमेस्टिक उड़ान शुरू करना चाहती हैं। डेढ़ माह पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी और सिविल एविएशन के मिनिस्ट्री के बीच नई दिल्ली में हुई मीटिंग में इस पर चर्चा की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन 11 सितंबर को 12.15 बजे करेंगे। सवाल रहा इंटरनेशनल फ्लाइट्स का तो इसके लिए विमान कंपनियों से हमलोग मिल रहे हैं। चंडीगढ़ की बिजनस पोटेंशियल वैल्यू के बारे में उन्हें जानकारी दी रही है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरूआत कब से होगी ये उन्हें तय करना है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ाने के लिए तैयार है।
- सुनील दत्त, सीईओ चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed