फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no funeral of sirsa dera sacha sauda premi father and son, tight security of naam charcha ghar

तीसरे दिन भी नहीं हुआ डेराप्रेमी पिता-पुत्र का संस्कार, कातिलों का नहीं मिला कोई सुराग

Tue, 28 Feb 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 28 Feb 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
no funeral of sirsa dera sacha sauda premi father and son, tight security of naam charcha ghar
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
25 फरवरी को गोली मारकर कत्ल किए डेरा प्रेमी पिता और पुत्र का अंतिम संस्कार तीसरे दिन भी नहीं किया गया, वहीं नामचर्चा घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंडी गोबिंदगढ़ में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी डेरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अंतर्गत अबोहर के सुभाष नगर स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चाघर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन चौकस है। डेरे के सुभाष नगर स्थित नामचर्चा घर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नामचर्चा घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने डेरा प्रेमियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि असमाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें जिससे कानून व्यवस्था कायम की जा सके।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि नामचर्चा घर की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह के अतिरिक्त सर्वजीत सिंह भट्टी, कालूराम, हरमीत सिंह, चरणजीत सिंह समेत 10 पुलिस कर्मचारी लगे हैं। थाना नंबर 2 के प्रभारी इनका नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनावपूर्ण बना हुआ है पंजाब का माहौल

no funeral of sirsa dera sacha sauda premi father and son, tight security of naam charcha ghar
अनुयायिओं का लुधियाना-मालेरकोटला मार्ग पर बेमियादी जाम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 25 फरवरी को मंडी गोबिंदगढ़ के गांव जंगेड़ा स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चाघर में दो डेरा श्रद्धालुओं सतपाल और उसके बेटे रमेश इंसा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। जगह-जगह पर डेरा प्रेमियों द्वारा चक्का जाम करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

डेरा प्रेमियों का कहना है कि वे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। सोमवार को भी मृतक सतपाल और रमेश कुमार के परिजनों समेत लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने लुधियाना-मलेरकोटला हाईवे को जाम कर दिया और धरना लगाकर बैठ गए।

उनका कहना है कि जब तक कातिलों को पकड़ा नहीं जाता, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कातिलों के पकड़े जाने तक वे न तो अंतिम संस्कार करेंगे और न ही धरने से हटेंगे। डेरा प्रेमियों ने रविवार शाम को धरना हटा दिया था। लेकिन सोमवार सुबह करीब 10 बजे वे सड़क पर बैठ गए।

 

हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

no funeral of sirsa dera sacha sauda premi father and son, tight security of naam charcha ghar
कत्ल मामले में गुस्साए डेरा प्रेमियों का एलान - फोटो : अमर उजाला
कत्लकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों का सुराग लगाने में पुलिस के सभी उपाय बेकार साबित हुए हैं। शातिर बदमाशों ने वारदात के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे घटनास्थल पर मृतकों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति की लोकेशन नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस की जांच टीम घटनास्थल पर सुराग तलाशने के साथ-साथ इलाके के हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड भी खंगाल रही है। डीएसपी वरिंदर जीत सिंह ने कहा कि मलेरकोटला से लुधियाना तक ढाबे-होटल और ऑफिसों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस की ओर से घटना के चौथे दिन भी केवल यही उत्तर दिया गया कि जांच की जा रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। इस मामले में सोमवार को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पुलिस इस मामले में चुप नहीं बैठी है। मामला जल्द से जल्द हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed