{"_id":"bbea7fac5e518d9da2c8d01757b30c91","slug":"no-entry-of-diesal-auto-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चंडीगढ़ में एंट्री नहीं कर सकेंगे ऐसे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चंडीगढ़ में एंट्री नहीं कर सकेंगे ऐसे ऑटो
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालकों को प्रशासन का बड़ा झटका। अब वे डीजल से चलने वाला ऑटो लेकर चंडीगढ़ में एंट्री नहीं कर पाएंगे। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) अब ट्रैफिक पुलिस पर निर्भर रहने की बजाय खुद स्पेशल एन्फोर्समेंट विंग तैयार करेगा। इसके लिए 20 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर्स की भर्ती की जाएगी। 12 नई गाड़ियां भी खरीदी जानी हैं। जो पीसीआर की तरह नियमित गश्त करेंगी।
विज्ञापन
एसटीए ने भर्ती प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। अभी एसटीए के पास महज 2 ही मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर हैं। जो 10 हजार से अधिक ऑटो पर लगाम कसने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। दोनों चुनिंदा स्थानों पर ही कभी-कभी नाकेबंदी करते हैं। जहां नाकेबंदी होती है वहां की बजाय ऑटो शहर में दूसरी जगह से प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस भी नकेल नहीं कस पा रही है। एन्फोर्समेंट विंग मोहाली-पंचकूला कीचंडीगढ़ से सटी सीमा पर जगह-जगह नाकेबंदी करेगी। खासकर सुबह 7 से 10 बजे ऑफिस और स्कूल-कॉलेज के समय तक और शाम को छुट्टी के वक्त ये नाके लगेंगे। ऑटो के साथ स्कूल बसों और अन्य कामर्शियल व्हीकल्स पर भी यह स्टाफ पैनी नजर रखेगा। साल के अंत तक यह स्टाफ जिम्मेदारी संभाल लेगा।
विज्ञापन
3 हजार हैं रजिस्टर्ड, चल रहे 10 हजार
पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण प्रशासन ने चंडीगढ़ में डीजल ऑटो की रजिस्ट्रेशन बंद कर रखी हैं। केवल एलपीजी ऑटो के रजिस्ट्रेशन ही होते हैं। लेकिन ऑटो चालक मोहाली-पंचकूला से जाकर ऑटो रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं। फर्क सिर्फ रजिस्ट्रेशन का शहर बदलने से है लेकिन धड़ल्ले से ऑटो शहर में ही चल रहे हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन पर पाबंदी भी नाम की ही है। शहर में 2800 के करीब डीजल और 700 के लगभग एलपीजी ऑटो रजिस्टर्ड हैं। लेकिन रोजाना 10 हजार से अधिक डीजल ऑटो सड़कों पर उतरते हैं।
अवैध तरीके से चल रहे ऑटो और अन्य कॉमर्शियल वाहनों पर रोक लगाने के लिए एसटीए पहली बार अपने स्तर पर एन्फोर्समेंट स्टाफ भर्ती करेगा। यह स्टाफ मोहाली-पंचकूला के बॉर्डर पर नाकेबंदी करेगा। 20 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर्स भर्ती किए जा रहे हैं।
- राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, एसटीए, चंडीगढ़