{"_id":"5844193c4f1c1bde21a861e2","slug":"no-cash-in-chandigarh-atm-people-embarassed-due-to-no-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदीः ATM में कैश नहीं, 25वें दिन भी पैसे लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदीः ATM में कैश नहीं, 25वें दिन भी पैसे लिए भटकते रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कैश की किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बैंक बंद रहे और चंडीगढ़ भर के एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। नतीजा लोग पैसे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। सेक्टर 17 को छोड़कर कहीं भी एटीएम नहीं चले। सेक्टर 17 में सुबह से ही लोगों की लाइनें लगी रही। लेकिन दोपहर बाद वहां पर भी कैश खत्म हो गया। शहर में नोट बंदी लागू हुए 25 दिन बीत चुके है लेकिन अभी भी लोगों को लंबी लंबी लाइनों से राहत नहीं मिली है।
रविवार को तो बैंकों में छुट्टी थी। जिस वजह से सेक्टरों में एटीएम पर पैसे ही नहीं डले। सेक्टर 17 बैंक स्कावयर में सिर्फ तीन बैंकों के एटीएम काम कर रहे थे। खरड़ निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने खरड़ में सभी जगह एटीएम ढूंढा लेकिन उनको नहीं मिला। चंडीगढ़ में साउथ सेक्टरों में 15 एटीएम खंगाल डाले लेकिन सब खाली पड़े है। अब सेक्टर 17 में आए जहां पर एटीएम में पैसा है। लेकिन सिर्फ दो हजार का ही नोट निकल रहा है।
इसी तरह सेक्टर 27 के रहनेवाले पुनीत अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर 7,8, 27,28,19 व 20 सब जगह चैक कर लिया किसी भी एटीएम में आज पैसा नहीं डाला गया। सभी एटीएम कैशलेस है। यहां भी लंबी लाइन लगी है। वहीं एटीएम में छोटे नोटों की दिक्कत बरकरार है। नयां गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि उनके खाते में 1700 रुपये पड़े है। लेकिन सेक्टर 17 में जो भी एटीएम चल रहा उसमें दो हजार रुपये से कम निकल ही नहीं रहे। 100 या 500 का नोट किसी एटीएम से नहीं निकल रहा है।