{"_id":"60be3af504b8d674c0754de8","slug":"nisha-sheoran-from-charkhi-dadri-became-captain-in-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सेना में कैप्टन बनीं चरखी दादरी की निशा श्योराण, सास-ससुर ने कंधे पर लगाए स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सेना में कैप्टन बनीं चरखी दादरी की निशा श्योराण, सास-ससुर ने कंधे पर लगाए स्टार
Mon, 07 Jun 2021 09:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:16 PM IST
सार
एक बेटी की मां निशा श्योराण ने अपनी मेहनत और लगन से सेना में कैप्टन बन अपने ससुराल का नाम रोशन कर दिया। बहू की इस कामयाबी पर सास-ससुर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
कैप्टन निशा श्योराण के कंधे पर स्टार लगाते ससुर बलजीत सिंह और सास रोशनी देवी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के मोहनबाड़ी निवासी निशा श्योराण सेना में कैप्टन बनी हैं। रैंक समारोह में सास रोशनी देवी और ससुर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने निशा के कंधे पर स्टार लगाए। निशा की उपलब्धि पर पति, अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
निशा के ससुर बलजीत सिंह हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने कहा कि निशा ने यह साबित कर दिखाया कि कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां होते हुए भी लड़कियां और महिलाएं अपने ज्ञान और विवेक से किसी भी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत 28 मई को दिल्ली बेस अस्पताल में 28 मई को आर्मी मेडिकल कोर में निशा ने कैप्टन रैंक प्राप्त किया। रैंक समारोह में निशा की सास रोशनी देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कैप्टन निशा श्योराण की एक बेटी भूमिका भी है। बेटी होने के बाद उन्होंने एमबीबीएस किया और कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर भी कार्य किया। कैप्टन निशा कहती हैं कि जब दिल में जोश हो और ससुराल में माता-पिता समान सास ससुर और हर सुख-दुख में साथ देने वाला पति मिल जाए तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।