{"_id":"ec954da9a739f611bd1b9226b7baf110","slug":"nirankari-english-mediun-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी इंगलिश मीडियम सम्मेलन में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी इंगलिश मीडियम सम्मेलन में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को चंडीगढ़ जोन का इंगलिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें 38 ब्रांचों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रामीण व शहरी इलाकों से आए नौजवानों ने इंगलिश भाषा का सहारा लेते हुए गीत, कविता, भाषण के रूप में निरंकारी मिशन के सिद्धांतों की चर्चा की ।
विज्ञापन
इस समागम की अध्यक्षता नरंजन सिंह,आईएएस(रिटा.) ने की। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद ही एकत्व का अर्थ समझ आता है और फिर इंसान के लिए जात-पात, रंग, भाषा आदि पर आधारित सभी भेद-भाव स्वयं ही समाप्त हो जाते हैं ।
विज्ञापन
इससे पूर्व यहां के ज़ोनल इन्चार्ज डा बीएस चीमा ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं का व इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए यहां के संयोजक मोहिंद्र सिंह व सेवादल का धन्यवाद किया ।
विज्ञापन