फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine deaths and 24 new black fungus cases reports in Haryana

हरियाणा में ब्लैक फंगस: 24 नए पीड़ित मिले, नौ की गई जान, प्रदेश में अब तक 84 मौतें

Thu, 03 Jun 2021 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 12:08 AM IST
सार

हरियाणा में गुरुग्राम, रोहतक और हिसार मौजूदा समय में ब्लैक फंगस के हॉटस्पॉट बने हैं। यहां मौतों और संक्रमण का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 746 मरीजों का इलाज चालू है। फंगस से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 951 हो गई है। 

विज्ञापन
Nine deaths and 24 new black fungus cases reports in Haryana
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में ब्लैक फंगस के 24 नए मरीज मिलने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 951 पहुंच गया है। इनमें से 746 मरीजों का मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है। एक दिन में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया। बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 84 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


गुरुग्राम, रोहतक और हिसार बने हॉटस्पॉट
गुरुग्राम, रोहतक और हिसार देश में ब्लैक फंगस के हॉटस्पॉट बने हैं। एक जून के बुलेटिन के अनुसार, अब तक गुरुग्राम में 237, रोहतक 224, हिसार में 220 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद 66, सिरसा 48, पानीपत 38, करनाल 30, अंबाला 8, भिवानी 6, फतेहाबाद 10, झज्जर 15, कैथल 3, नूंह 24, पंचकूला 9, रेवाड़ी 7 और यमुनानगर में ब्लैक फंगस के छह मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


746 हैं उचाराधीन, 121 स्वस्थ हुए
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 746 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें रोहतक 206, गुरुग्राम 169, हिसार 168, फरीदाबाद 50, सिरसा 29, पानीपत 34, करनाल 23, नूंह 21, पंचकूला 5, रेवाड़ी 7, यमुनानगर 5, अंबाला 8, भिवानी 4, फतेहाबाद 7, झज्जर 9 और कैथल जिले का एक मरीज है। वहीं, अब तक 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें गुरुग्राम में 50, हिसार 23, फरीदाबाद 16, सिरसा 12, रोहतक 9, यमुनानगर-भिवानी-कैथल-नूंह-पंचकूला 1-1, पानीपत-फतेहाबाद-करनाल 2-2 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

84 मरीजों की हो चुकी मौत

ब्लैक फंगस से अब तक 84 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक हिसार में 29 और गुरुग्राम में 18 की मौत हो चुकी है। रोहतक 9, सिरसा 7, झज्जर 6, करनाल 5, नूंह-पानीपत 2-2, पंचकूला 3, भिवानी कैथल 1-1 मरीज की जान जा चुकी है।

1102 इंजेक्शन जारी, दो-दो भी नहीं लगेंगे
एक जून को प्रदेश सरकार की ओर से 1102 ब्लैक फंगस के एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन जारी किए। कम संख्या के कारण मेडिकल कॉलेजों में दाखिल 746 मरीजों को दो-दो इंजेक्शन भी नहीं मिल पाएंगे। सरकार की ओर से मंगलवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 692 और प्राइवेट मेडिकल और अस्पतालों को 408 व सिविल अस्पातलों को 2 इंजेक्शन जारी किए गए हैं। 

बता दें कि इंजेक्शन की कमी के कारण मरीजों को 4 से 6 के बजाय कम इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। सरकार का दावा है स्टॉक में 2408 इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जबकि 3120 और इंजेक्शन जल्द मिलने की संभावना है। इससे पहले ही पांच हजार इंजेक्शन खरीदने का आर्डर जारी किया चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed