{"_id":"05db1b8390ee529c601e8f334fc27099","slug":"niift-mohali-exhibition-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईआईएफटी में कुछ यूं चमका रंगला पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईआईएफटी में कुछ यूं चमका रंगला पंजाब
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी में पंजाब के विरसे और कला के रंग बिखरे। फैशन डिजाइन के तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को हर साल विभिन्न राज्यों की कला पर आधारित प्रदर्शनी लगानी होती है।
इस बार स्टूडेंट्स ने पंजाब की पारंपरिक कारीगरी, आर्किटेक्चर और सभ्याचार प्रस्तुत किया। पचास स्टूडेंट्स ने पहले पटियाला, होशियारपुर, श्रीआनंदपुर साहिब का दौरा किया।
लोक कलाओं, कारीगरी आदि की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। जाने-माने कारीगरों के साथ वर्कशॉप कर सब कुछ सीखा। प्रदर्शनी के दौरान स्टूडेंट्स ने फुलकारियां, परांदे, पंजाबी जुत्तियां, दरियां आदि प्रदर्शित कीं।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट में स्टूडेंट्स की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृता सिंह, मदन लाल व नवदीप कौर, कोर्स कॉर्डिनेटर गोबिंद राय ने मदद की। संस्थान के डायरेक्टर विश्व बंधु ने कहा कि स्टूडेंट्स ने इस प्रोजेक्ट के मकसद को प्रमाणित किया।
सीधे कारीगरों से जुड़ कर उन्होंने ट्रेनिंग ली और काफी कुछ नया सीखा। रजिस्ट्रार इंदरजीत सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स ने इस प्रदर्शनी के लिए काफी मेहनत की। उन्हें पंजाब के सभ्याचार, विरसे के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।