फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   night tourism starts again in chandigarh at capitol complex

अब रात में भी करने आएं कैपिटल कॉम्पलैक्स का दीदार, देखिए टाइमिंग्स

Fri, 21 Oct 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
night tourism starts again in chandigarh at capitol complex
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में दोबारा शुरू हुआ नाइट टूरिज्म - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब रात में भी कर सकेंगे कैपिटल कॉम्पलैक्स का दीदार। देखिए इस खूबसूरत जगह की रंगों भरी तस्वीरें।
विज्ञापन


दिसंबर तक शहर में कई बड़े उत्सवों का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर को पहली बार दिव्यांग बच्चे कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ग्रीन दीवाली का संदेश देंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास यह कार्यक्रम होगा। विभिन्न शहरों से दिव्यांग बच्चे इस कार्यक्रम में जुटेंगे। इन उत्सवों को देखते हुए कैपिटल काम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म भी फिर से शुरू कर दिया गया है। 

इस बार कैपिटल कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग और मॉन्यूमेंट्स को एलईडी लाइटों से रोशन किया गया है। रात को 7, 8 और 9 बजे के बैच में पर्यटक कैपिटल कॉम्प्लेक्स का दीदार कर सकते हैं। अभी 31 अक्तूबर तक के लिए नाइट टूरिज्म शुरू किया गया है। इसके 19 और 20 नवंबर को आयोजित होने वाले हेरिटेज स्टेटस मेगा फेस्ट तक बढ़ाए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित इस दो दिवसीय फेस्ट में लेजर शो और कैपिटल कॉम्प्लेक्स 3 डी प्रोजेक्टशन मैपिंग इवेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचने वाले मेहमानों का हीलियम बैलून में उड़ती लड़कियां फूल देकर स्वागत करेंगी। चंडीगढ़ में पहली बार किसी कार्यक्रम में मेहमानों का ऐसे अनोखे अंदाज में स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक शहर में कई बड़े उत्सवों का आयोजन

night tourism starts again in chandigarh at capitol complex
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में दोबारा शुरू हुआ नाइट टूरिज्म - फोटो : अमर उजाला
19 नवंबर को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी 100 मिनट की होगी। मेगा इवेंट की शुरुआत लेजर शो से होगी। इस दौरान कैपिटल कॉम्प्लेक्स का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग इवेंट भी होगा। लगभग 2 हजार वीआईपी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी।

दूसरे दिन का मुख्य कार्यक्रम सुखना लेक पर आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड (वॉटर) शो होगा। यह खास शो लगभग 60 मिनट का होगा। मेगा इवेंट में फ्रांस, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, जापान, जर्मनी और अर्जेंटीना के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

15 दिसंबर को रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद सैनी की 92वीं जयंती है। इस दिन को नेकचंद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दिसंबर तक रॉक गार्डन के फेज-3 का काम भी पूरा हो जाएगा। फेज-3 में कई नई गैलरी बनाई गई हैं जिन्हें दिसंबर तक आम पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। फेज-3 में रैक डॉल्स का एक म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। 70 के दशक में नेकचंद ने टेलर से वेस्ट इकट्ठा कर जिन रैक डॉल्स को बनाना शुरू किया था। नेकचंद दिवस पर लोग इन डॉल्स का दीदार कर सकेंगे। फेज-3 में एक गैलरी नेकचंद के जीवन की जानकारी देने वाली भी होगी।

ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे के सेक्टर-5 स्थित घर में म्यूजियम भी नवंबर में शुरू हो जाएगा। जेनरे हाउस में मेंटेनेंस का काम इन दिनों जोरों पर चल रहा है। इस हेरिटेज हाउस को मूल स्वरूप दिया जा रहा है। इस म्यूजियम में जेनरे से जुड़ी चीजें डिस्प्ले होंगी। साथ ही चंडीगढ़ के इतिहास से जुड़ी दूसरी हेरिटेज चीजें भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed