फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   night Tourism could not begen after Grant

ग्रांट मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ नाइट टूरिज्म

Thu, 28 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
night Tourism could not begen after Grant

कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर नाइट टूरिज्म को विकसित करने के लिए भले ही 8 करोड़ रुपए पास हो गए, लेकिन अभी तक यहां पर नाइट टूरिज्म नहीं शुरू हो सका है। नाइट टूरिज्म का ट्रायल 10 दिन किया गया

विज्ञापन


इस दौरान 10 हजार लोग घूमने पहुंचे। ट्रायल सफल होने के बावजूद इसे  शुरू नहीं किया गया। इससे शहर के लोग और यहां पर आने वाले पर्यटकों को पांच बजे के बाद कोई मौका घूमने का नहीं मिल रहा है। कई बार पर्यटक इसका दीदार किए बगैर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए की 50 वीं पुण्यतिथि पर सिंपोजियम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कैपिटल कॉम्प्लेक्स को हेरिटेज का दर्जा मिलने का सर्वे कराया गया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कैपिटल कॉम्प्लेक्स को नाइट टूरिज्म के लिए ट्रायल बेस पर रात 10 बजे तक खोला गया था। लोगों के रुझान को देखते हुए यहां पर लाइटिंग के लिए प्रशासन की ओर से आठ करोड़ की ग्रांट पास कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस पैसे से लाइटिंग का सामान नहीं खरीदा गया है। यहां पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स को पूरा एरिया, पंजाब एवं हरियाण विधान सभा, हाईकोर्ट तक लाइटिंग का काम पूरा किया जाना है। गौरतलब है कि दिसंबर - जनवरी में शहर में 5 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं।


अनुराग अग्रवाल, पर्यटन सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स का ट्रायल सफल रहा है। जल्द ही यहां पर लाइटिंग को पूरा कर रात में कैपिटल काम्प्लेक्स को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed