फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Night Curfew Guidelines: Punjab Govt Imposed Night Curfew From 10 Pm To 5 Am Amid Rise In COVID-19 Cases

Night Curfew in Punjab: पंजाब में शहरों और कस्बों में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू् लागू, स्कूल-कॉलेज और जिम भी बंद

Tue, 04 Jan 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 10:35 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 419 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Punjab Night Curfew Guidelines: Punjab Govt Imposed Night Curfew From 10 Pm To 5 Am Amid Rise In COVID-19 Cases
पंजाब में नाइट कर्फ्यू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में कोराना संक्रमण को लेकर हालात खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को पंजाब भर में 1027 कोरोना के नए मामले आए हैं और दो संक्रमितों की मौत हो गई। पटियाला की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई है। यहां 24 घंटे में 366 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनमें राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के 80 मेडिकल स्टूडेंट्स व डॉक्टर शामिल हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज के 22 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। कोरोना के बढ़ते केसों से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने भी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। राज्य में 4 जनवरी से स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर्स बंद रखने के साथ रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार का यह आदेश 15 जनवरी, 2022 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिम, बार, सिनेमा, रेस्तरां और स्पा में 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही लोगों की मौजूदगी का आदेश दिया है। इन संस्थानों के स्टाफ का पूरी तरह से वैक्सीनेशन होना भी जरूरी है। निजी और सरकारी दफ्तरों में उन्हीं कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी, जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हों। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में विशेषज्ञ व अधिकारियों के साथ चर्चा कर नए दिशा-निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला अधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी करने और उसके अनुपालन को सुनिश्चित करना होगा। हालांकि, उद्योग, कार्यालय (सरकारी व निजी) में कई शिफ्टों में काम के संचालन सहित आवश्यक गतिविधियां, हवाई जहाजों की आवाजाही, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर व्यक्तियों और सामान की आवाजाही के अलावा बसों, ट्रेनों और ट्रेनों से उतरने के बाद कार्गो की अनलोडिंग और व्यक्तियों को उनके गंतव्य तक ले जाने की अनुमति होगी।

इन गतिविधियों पर भी लागू रहेंगी बंदिशें

  • सभी बार, सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, रेस्तरां, स्पा, संग्रहालय, चिड़ियाघर आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी, बशर्ते कि सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगा हो।
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे खेल परिसरों को छोड़कर राज्य में बाकी सभी खेल परिसर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम बंद रहेंगे। इसके अलावा इनमें किसी भी दर्शक या दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • राज्य में सभी एसी बसें अपनी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी।
  • सरकारी और निजी कार्यालयों, कार्यस्थलों, कारखानों, उद्योगों आदि में पूरी तरह से टीका लगाए गए कर्मचारियों को ही उपस्थित होने की अनुमति होगी।

 पंजाब के प्रमुख जिलों में संक्रमण की स्थिति
 

जिला नए संक्रमित  संक्रमण दर (प्रतिशत में)
पटियाला  366   15.43
मोहाली 149 8.33
लुधियाना   103 4.38
पठानकोट 88   17.36
जालंधर 85 5.58
फतेहगढ़ साहिब 42 8.45
अमृतसर 33    2.35
बठिंडा 33     8.35
                  

राजिंदरा मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित पाए गए केसों में 22 रेजिडेंट डॉक्टर, 34 मेडिकल स्टूडेंट्स, 9 फैकल्टी मेंबर और 15 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। दो दिन में 102 संक्रमित पाए गए हैं। सभी में ओमिक्रॉन स्वरूप होने की संभावना है। नमूनों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा गया है। हॉस्टलों को खाली करा लिया गया है। संदीप हंस, डीसी पटियाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed