फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA will do enquiry in case of three kashmiri students arrested from jalandhar engineering institute

जालंधर: आतंकी जाकिर मूसा से जुड़े हैं इंजीनियरिंग कॉलेज से गिरफ्तार 3 कश्मीरी छात्रों के तार

Sun, 11 Nov 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
NIA will do enquiry in case of three kashmiri students arrested from jalandhar engineering institute
कश्मीरी छात्र
जालंधर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पकड़े गए तीनों कश्मीरी छात्रों का संबंध आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद से है, मामले की जांच अब एनआईए करेगी। पंजाब सरकार और केंद्र ने मामले के अंतरराष्ट्रीय असर को देखते हुए जांच का जिम्मा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के संयुक्त अभियान में पिछले महीने जालंधर जिले के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल से तीन कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से विस्फोटकों के साथ एक असाल्ट राइफल और दो अन्य हथियार बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि यह मामला एनआईए को सौंपने का फैसला पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। आरंभिक जांच में पता चला है कि तीनों विद्यार्थी जाहिद गुलजार, मोहम्मद इदरीश शाह और यूसुफ रफीक भट्ट कश्मीरी आतंकवादी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) से जुड़े हैं, जिसका संबंध जैश ए मोहम्मद से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएच को जाकिर रशीद भट्ट उर्फ जाकिर मूसा द्वारा चलाया जा रहा है। दोनों सरकारों ने इन तथ्यों पर भी विचार किया कि पंजाब पुलिस ने दो अन्य कश्मीरी छात्रों को भी मकसूदां पुलिस थाने पर हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बार्डर पर आतंकवाद के प्रसार में जुटी आईएसआई

NIA will do enquiry in case of three kashmiri students arrested from jalandhar engineering institute
कश्मीरी छात्र
डीजीपी ने कहा कि इससे संकेत मिलते हैं की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के पश्चिमी बॉर्डर पर आतंकवाद के प्रसार की कोशिश में जुटी है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में इन आतंकी संगठनों के नेटवर्क और पूरी साजिश को बेनकाब करना जरूरी है। एनआईए को जांच सौंपने का फैसला इस पूरे मामले की तेजी से जांच और समुचित कदम जल्द उठाए जाने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य सरकार का भी मानना है कि आईएसआई और विदेशों में बसे आतंकी संगठनों द्वारा पंजाब में आतंकवाद को फिर से उत्पन्न करने के प्रयासों से निपटने के लिए राष्ट्रीय एजेंसी के सहयोग की आवश्यकता है।

कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों पर नजर
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी करने, भारत और विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों के गठजोड़ की पहचान करने और उसे तोड़ने में एनआईए को हर तरह की मदद करेगी। हालांकि राज्य पुलिस कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रही है ताकि पंजाब में पुलिस अधिकारियों और पुलिस थानों को निशाना बनाने की कोई कोशिश न हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में आतंकी संगठनों और राष्ट्र विरोधी ताकतों को शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed