{"_id":"61814c70ad7e282904202cf2","slug":"nhm-personnel-will-get-the-benefit-of-7th-pay-commission-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवर्षा: हरियाणा में 13700 एनएचएम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, 15 हजार रुपये तक होगी वेतन वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनवर्षा: हरियाणा में 13700 एनएचएम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, 15 हजार रुपये तक होगी वेतन वृद्धि
Tue, 02 Nov 2021 08:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:09 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को धनतेरस के दिन दिवाली का तोहफा दिया है। अब इन कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। कर्मचारी 2018 से वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 13700 अनुबंध कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। इन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन कर्मियों के लिए आयोग की सिफारिशें लागू करने की सैद्धांतिक मंजूरी मंगलवार को दे दी। सिफारिश लागू होने पर पांच साल से कम अवधि वाले कर्मचारियों को दस हजार से अधिक वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद है, जबकि पुराने कर्मियों को पांच हजार रुपये से ज्यादा का फायदा अपेक्षित है।
विज्ञापन
कर्मचारी 2018 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी में इन कर्मियों की ओर से किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हुए सातवें वेतन आयोग का लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 अगस्त 2021 को हुई राज्य स्वास्थ्य समिति की आम सभा में इस मामले को उठाया गया था।
विज्ञापन
बैठक के दौरान प्राप्त निर्देश के अनुपालन में फाइल फिर से मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की गई, जिसे उन्होंने अनुमोदित कर दिया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रेहान रजा ने आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों को उनकी जीतोड़ मेहनत का इनाम मिला है। कोराना के दौरान इन कर्मियों को सरकार ने दोगुना वेतन देने की पेशकश की थी, जिसे इन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज सेवा का कार्य मानते हुए लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन