{"_id":"95f9513b8dad1ea72ad2acd1efe27940","slug":"news-of-da-for-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते बारे जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते बारे जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को गत 1 जनवरी से बकाया मंहगाई भत्ते की किस्त इस साल के अंत में 1 दिसंबर से देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का मंहगाई भत्ता 90 से बढ़कर 100 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बढ़ी हुई दर पर मिलने योग्य महंगाई भत्ते का एक दिसंबर से वेतन/पेंशन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष 1 जनवरी से 30 नवंबर तक का बकाया देने संबंधी निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने आगे बताया कि 1 जुलाई 2013 से 31 जनवरी 2014 तक के 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का बकाया ग्रुप-डी कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जुलाई 2014 में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाकी कर्मचारियों/पेंशनरों का बकाया 15 अगस्त 2014 के बाद जारी होगा। यह बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को बकाया नकद मिलेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जो कर्मचारी न्यू रिसट्रक्चर डिफाइड कंट्रीब्यूट्री पेंशन स्कीम के अधीन भर्ती हुए हैं, उन्हें बढ़ी हुई दरों पर मिलने वाले बकाए की राशि के बदले में प्रदेश में स्थित डाकघरों से एनएससी/किसान विकास पत्र खरीदने पड़ेंगे।