{"_id":"94ee1608a8dc323968c7a1bfa31e4b2d","slug":"news-for-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स सर्विसमैन और वीर नारियों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स सर्विसमैन और वीर नारियों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन के लिए जूझ रहे सेना के एक्स सर्विसमैन और वीर नारी के लिए एक अच्छी खबर है। वेलफेयर आफ एक्स सर्विसमैन और सीडीए मेरठ के सहयोग से 24 और 25 अप्रैल को अंबाला व करनाल में पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि इन दोनों शहरों में यह अदालत करीब दस साल के अंतराल से लगाई जा रही हैं। इसके चलते एक्स सर्विसमैन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
हेडक्वार्टर के आदेश के बाद दोनों ही शहरों की कैंटीन और ईसीएचएस पालीक्लीनिक में रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले गए हैं। इन काउंटरों में वे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, 24 अप्रैल को अंबाला में लगने वाली अदालत में सिर्फ अंबाला से संबंधित पेंशन केसों की सुनवाई होगी। 25 अप्रैल को यमुनानगर के पूर्व कर्मियों की सुनवाई अंबाला में ही की जाएगी। करनाल में 24 अप्रैल को ही सेक्टर 12 ग्राउंड में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसमें कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के पूर्व फौजियों और विधवाओं से संबंधित केसों की सुनवाई होगी। दोनों ही शहरों में लगने वाले अदालत का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा।
इन केसों का होगा निपटारा
1. पेंशन नहीं मिलने के मामले
2. 2006 से पहले केसों को सही पेंशन नहीं मिलने के मामले
3. डिसेबिल्टी पेंशन
4. फैमिली पेंशन
5. स्पेशल फैमिली पेंशन
6. अविवाहित युवती व विधवा युवती का केस
7. ड्यूल पेंशन केस
8. अन्य पेंशन से संबधित केस