फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly appointed Congress state president udaibhan will take charge in Chandigarh On May 4

हरियाणा: चार मई को चंडीगढ़ में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बीच एक मई को फरीदाबाद में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विपक्ष जनता की समस्याओं को सुनेगा, जिसे सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Newly appointed Congress state president udaibhan will take charge in Chandigarh On May 4
हरियाणा कांग्रेस - फोटो : @BhupinderShooda

विस्तार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदय भान समेत चारों कार्यकारी अध्यक्षों की ताजपोशी चार मई को चंडीगढ़ में होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। ताजपोशी कार्यक्रम को लेकर हुड्डा समर्थकों ने खासी तैयारी कर ली है। पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी के सभी नेता और प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, इस कार्यक्रम के बहाने हुड्डा अपने समर्थकों में 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर अभी से जोश भरने की तैयारी में हैं। यह एक तरह से पूरे प्रदेश में संदेश भी होगा कि कांग्रेस की कमान पूरी तरह से हुड्डा के हाथ में आ गई है। इसी ताकत को दिखाने और भुनाने के लिए हुड्डा इस कार्यक्रम में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बीच दिल्ली में अनौपचारिक बैठक हुई। हुड्डा आवास पर हुई इस बैठक में कई विधायक भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश करते ही कुंडली बॉर्डर से लेकर और चंडीगढ़ तक रास्ते में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करेंगे। कुंडली बॉर्डर पर सुबह 8 बजे से शुरू होकर उनका काफिला दोपहर बाद 3 बजे एमएलए हॉस्टल चंडीगढ़ पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि उदयभान हुड्डा के खास समर्थक हैं और उनकी तरफदारी के चलते ही उनको यह पद मिल पाया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बीच एक मई को फरीदाबाद में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विपक्ष जनता की समस्याओं को सुनेगा, जिसे सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।

हरियाणा में घपले-घोटालों की गठबंधन सरकार: हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में घपले-घोटालों के गठबंधन की सरकार चल रही है। पूरे प्रदेश में यमुना से लेकर डाडम तक हो रहा हजारों करोड़ का खनन घोटाला सरकारी संरक्षण के बिना संभव नहीं है। भिवानी के डाडम में अवैध खनन ने पांच मजदूरों के बाद दो और लोगों की जान ले ली। 

बावजूद इसके आज तक खनन माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हुड्डा ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मांग की है कि इस हादसे के शिकार मजदूरों और कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा, एक-एक नौकरी और न्याय मिले। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि खनन माफिया को खुली छूट देने का नतीजा है कि वो इतने लोगों की जान लेने के बाद भी बेखौफ खनन कर रहा है। आखिर सरकार खनन कंपनियों के खिलाफ उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करने से क्यों बच रही है? सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से क्यों भाग रही है? सरकार के रवैये से स्पष्ट है कि उसकी मंशा पूरे मामले की लीपापोती कर छोटी मछलियों को फंसाने और बड़े मगरमच्छों को बचाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed