{"_id":"69e3b517923dab95020aba3d3d76e267","slug":"new-year-party-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार कड़ाके की ठंड में मनेगी न्यू ईयर पार्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार कड़ाके की ठंड में मनेगी न्यू ईयर पार्टी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के मौसम खिलने से शहर में रातें और सर्द हो रही हैं। सुबह के समय तो लोग धूप का आनंद ले रहे हैं, लेकिन रात में ठंड रोजाना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को तो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
वीरवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री था। वहीं दिन का तापमान थोड़ा जरूर बड़ा है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 19.1 था जोकि शुक्रवार को 20 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि सुबह के समय मौसम साफ रहने या फिर धूप निकलने से रात का तापमान गिर जाता है। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
न्यू ईयर पर बढ़ेगी ठंड
लोगों का न्यू ईयर इस बार कड़ाके की ठंड में होगा। 31 दिसंबर को शहर में बारिश के आसार हैं जबकि कोहरे की भी संभावनाएं बन रही हैं। 30 और 31 दिसंबर दोनों दिन बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन