फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year celebration party in chandigarh

चंडीगढ़ में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू, जानिए कहां कर सकते हैं पार्टी?

Sun, 31 Dec 2017 09:36 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
new year celebration party in chandigarh
न्यू ईयर सेलिब्रेट करती लड़कियां
चंडीगढ़ में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो जानिए कहां कर सकते हैं पार्टी। इस बार नए साल पर आप पार्टी कहां करने जा रहे हैं, आप सिर्फ इस पर ध्यान दें। बाकी अपनी सेफ्टी, ट्रैफिक और पार्किंग की टेंशन सिटी की पुलिस पर छोड़ दीजिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए एक  स्पेशल प्लानिंग बना ली है, जिसमें आपको 30 और 31 दिसंबर को सिटी के क्लब, होटल, रेस्टोरेंट, कम्यूनिटी सेंटर, मार्केट, शॉपिंग मॉल और डिस्कोथेक में न तो अधिक ट्रैफिक  मिलेगी और न ही असुरक्षा का डर होगा।
विज्ञापन


जी हां, 30 और 31 दिसंबर को सिटी में लॉ एंड ऑडर और सेफ्टी पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग के आठ डीएसपी, 38 एसएचओ, इंस्पेक्टर, 164 एनजीओ, 835 कांस्टेबल, 111 लेडीज फोर्स और 275 पुलिसकमियों की हर कोने में पैनी नजर रहेगी। इसके  साथ पुलिस विभाग ने शहरवासियों से नए साल 2018 के जश्न में शराब न पीने एवं पीकर वाहन न चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स को 100 और 1091 पर कॉल करने से मिलेगी घर ड्रॉप सर्विस
सिटी ब्यूटीफुल की लड़कियों की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से स्पेशल सर्विस दी जाएगी। इसी के तहत लड़कियां 31 दिसंबर को किसी भी समय 100 और 1091 पर कॉल कर घर छोड़ने की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं। इस सर्विस के लिए विभाग ने स्पेशल 111 वुमन पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई है।

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगेंगे स्पेशल नाके

new year celebration party in chandigarh
ट्रांसपोर्ट सिस्टम - फोटो : File Photo
सिटी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। न्यू ईयर ईव के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल नाके भी लगाए जाएंगे। सिटी में 30 और 31 दिसंबर को स्पेशल नाके लगाए जाएंगे।

पुलिस ने कहा- मार्केट में जाएं पैदल
सिटी में 30 और 31 दिसंबर को ट्रैफिक होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग क े लिए विभाग ने शहरवासियों से अपील की है, जिसके लिए पुलिस ने लोगों को आसपास की मार्केट में वाहन के प्रयोग की बजाए पैदल जाने की अपील की है। साथ ही विभाग ने शहरवासियों को पिक आर यानि ट्रैफिक समय पर घर से बाहर कम ही निकलने के लिए आग्रह किया है।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से 30 और 31 दिसंबर को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क न करें। नो जोन पर पार्किंग करने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी वाहन को टो कर लिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हैल्प लाइन 1073 जारी किया गया है।

अगले दो दिन यहां एंट्री बंद
न्यू ईयर ईव पर शॉपिंग करने के लिए आने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या न आए, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर को एलांते मॉल के बाउंड्री के आसपास टैक्सी कैब और आटोरिक्शा के आने पर पाबंदी लगा दी है। उनको पिक एंड ड्रॉप सुविधा के लिए वेका प्लांट, इंडिस्ट्रयल एरिया फेस वन तक ही देनी होगी। इसके अलावा सेक्टर-17, 35  और सेक्टर-22 की टैक्सी कैब और आटोरिक्शा की ओर से सवारी का इंतजार नहीं करने दिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इंतजार के लिए पार्किंग एरिया को बुक न करें।

आज और कल इन 24 सरकारी स्कूल में होगी पार्किंग सुविधा

new year celebration party in chandigarh
Chandigarh Traffic
-गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 सी
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22ए
-गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18डी
-गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-22सी
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19सी
-गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20बी
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20डी
-गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, बस स्टैंड के पास मनीमाजरा
-गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, मनीमाजरा
-गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32सी
-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44
-गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-35सी
-गवर्नमेंट मिडल स्कूल सेक्टर-37सी
-गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-40ए
-गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-40बी
-गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-41डी

सजा न्यू ईयर ईव का रंग, मार्केट में रौनक

new year celebration party in chandigarh
new year 2018
सिटी की ब्यूटी पर इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन का जश्न सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर तरफ खूबसूरत सजावट और रंग-बिरंगी लाइट से सजे होटल और मार्केट की चकाचौंध देखने लायक है। शुक्रवार को भी शहर के सभी मार्केट की सजावट और जश्न का माहौल रहा।

लोगों ने नए साल की शॉपिंग भी जमकर की। नए साल के जश्न के लिए मार्केट की हर गिफ्ट शॉप भी विभिन्न वैरायटी के गिफ्ट आइटम से सज गई है। सेक्टर-19 स्थित पालिका बाजार, सदर बाजार, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट और सेक्टर-17 प्लाजा में कस्टमर के लिए शोपिंग करने पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

सुखना लेक और प्लाजा में पर्यटकों की रौनक
सुखना लेक और प्लाजा सेक्टर-17 में भी नए साल का जश्न देखने लायक है। यहां सर्दियों का आनंद लेने काफी संख्या में शहरवासी से लेकर बाहर से पर्यटक आ रहे हैं। सेक्टर-11, सेक्टर-10, 9 और सेक्टर-8 में गेड़ी रूट का नजारा भी इनदिनों देखने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed