फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year_celebration 2014_himachal pradesh

नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो ये जरूर पढ़ें

Mon, 30 Dec 2013 02:35 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
new year_celebration 2014_himachal pradesh
न्यू ईयर का यादगार जश्न मनाना है तो मनाली चले आइए। यहां रहने, खाने पीने के अलावा नाच-गाने का खास बंदोबस्त किया गया है। यही नहीं कपल खासकर महिलाओं के लिए मनाली क्वीन बनने का सुनहरा मौका भी है।
विज्ञापन


31 दिसंबर के सेलिब्रेशन के लिए पर्यटन निगम के अलावा यहां के निजी होटलियरों ने सभी खास तैयारियां कर ली हैं। पर्यटन विकास निगम ने न्यू ईयर के लिए 3500 रुपये को पैकेज निर्धारित किया है।
विज्ञापन


कपल के लिए रखे इस पैकेज में कई सुविधाएं रहेंगी। इसमें वेलकम, तंबोला गेम्स, कपल डांस, लैमन डांस, कुल्लवी नाटी, रात्रि ठहराव व डिनर सहित बहुत कुछ है।

पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम एनके बाली ने बताया कि नए साल के जश्न पर पर्यटन निगम 31 दिसंबर की रात 12 बजे 2014 के लिए न्यू ईयर मनाली क्वीन का चुनाव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नया साल का जश्न नजदीक आते देख पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। निगम के होटलों में अभी तक 30 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है, जिसमें अधिकतर नवविवाहित जोड़े ही हैं। आयोजन स्थल क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया है।

उधर, दूसरी तरफ 2013 के विदाई तथा नववर्ष 2014 के शानदार स्वागत के लिए कहीं कुल्लवी नाटी का आयोजन तो, कहीं डीजे की धुन पर थिकरने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं।

निजी होटलों में पर्यटकों के लिए फायर कैंप और बच्चों के लिए कई आकर्षक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। मनाली के होटल व्यवसायियों को क्रिसमस की तरह नववर्ष में भी कारोबार के शानदार रहने की उम्मीद है।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पहाड़ों की रानी शिमला तो जमकर नचाने और खिलाने के लिए तैयार है। हर किसी के लिए खास बंदोबस्त हैं। नचाने के लिए कपल डांस, लैमन डांस, स्टेचू डांस जैसी प्रतियोगिताएं होंगी तो खाने में 65 लजीज व्यंजनों का मेन्यू बनकर तैयार है।

आशियाना रेस्टोरेंट के सीनियर मैनेजर बीआर चौहान ने बताया कि इस साल हिमाचली व्यंजनों को खास तौर पर परोसा जाएगा। रोलर स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार में शाम सात बजे से बारह बजे तक मास्क रेड पार्टी है।

प्रबंधक प्रवीण टंडन की मानें तो इसमें कपल के लिए चार हजार, सिंगल के लिए दो हजार और लड़कियों के लिए पंद्रह सौ रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। इसमें उन्हें अनलिमिटिड स्नैक्स, ड्रिंक्स और खाना परोसा जाएगा।

डीजीएम विजय शर्मा ने बताया कि पीटरहाफ और होटल हालीडे होम में पर्यटकों के लिए 65 लजीज व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें इंडियन, इटालियन, चाइनीज, थाई, हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे।

इसके अलावा होटल हालीडे होम में कपल डांस, लैमन डांस, स्टेचू डांस जैसी प्रतियोगिताएं करवाकर बेस्ट कपल और पीटरहाफ में बेस्ट प्रिंस, प्रिंसेस चुने जाएंगे।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी 90 से 100 फीसदी तक पहुंच गई है। कमरों की ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। एचपीटीडीसी के होटलों में भी कमरों की बुकिंग में तेजी आई है।


सड़क और रेलमार्ग से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। होटलियर एसोसिएशन शिमला के महासचिव अश्वनी सूद ने बताया कि क्रिसमस से सैलानियों की आमद में इजाफा होना शुरू हो गया था।

पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला पहुंच रहे सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed