फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year 2018, new year celebration by ladies

चंडीगढ़ में महिलाएं 'स्वैग' से करेंगी न्यू ईयर का वेलकम, खूब मचेगा धमाल

Sun, 31 Dec 2017 01:03 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
new year 2018, new year celebration by ladies
न्यू ईयर सेलिब्रेशन
साड्डा स्टाइल वी वखरा। साड्डी गल वी वखरी।  फिर चाहे पार्टी की बात हो या फिर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की। यह बात चंडीगढ़ की लेडीज पर सही साबित होती है। इस साल सिटी ब्यूटीफुल की एलीट क्लास लेडीज अपने वखरे स्वैग से 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव का जश्न मनाएंगी। इसमें कुछ डांस फ्लोर पर थिरकने वाली हैं तो कुछ किचन में लजीज पकवान बनाकर दावत देंगी। कुछ सोशल वर्क कर नए साल का आगाज करेंगी। यहीं नहीं, सिटी की लेडीज की सेलिब्रेशन को देखते हुए सिटी के होटल और रेस्टोरेंट आयोजकों ने उन्हें स्पेशल डिस्काउंट भी ऑफर किए हैं।
विज्ञापन


80 साल से लेकर 16 साल की लेडीज यहां करती हैं हर पल को सेलिब्रेट
द वुमन क्लब टयूजडे सेक्टर-9 की अध्यक्ष वली एम बी सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से हर साल अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल उन्होंने नए साल को सीनियर सिटीजन के साथ सेलिब्रेट किया है। वे 31 दिसंबर को सेंट्रल क्लब सेक्टर-9 में बॉलीवुड थीम पर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग है। उनका क्लब 2018 में 32 साल का होगा। इसलिए यह भी जश्न दोगुना करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  इस क्लब की ओर से सिर्फ किटी पार्टी व मस्ती नहीं बल्कि गरीब लड़कियों की शादी से लेकर उनकी आर्थिक मदद, ब्लाइंड बच्चों केलिए कार्यक्रम और सीनियर सिटीजन की मदद भी करती हैं। इसके अलावा यह क्लब पीजीआई में गरीब मरीजों के लिए भी मदद करता है। वली ने बताया कि  2018 का वेलकम सभी मिलकर डांस फ्लोर पर  करेंगी। इस क्लब में 80 वर्षीय तक  की लेडीज भी सदस्य हैं और कुल 500 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और दोस्तों को नए साल पर मास्टर शेफ कांदला देंगी दावत
बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के होस्ट किए शो मास्टर शेफ में टॉप 5 रहीं सिटी की मास्टर शेफ कांदला निझावन भी 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने बताया कि वे किचन की मास्टर हैं तो परिवार एवं दोस्तों को लजीज पकवान बनाकर दावत देंगी।

न्यू ईयर प्री ईव पर रानी पद्मावती थीम पर की पंचकूला लेडीज क्लब ने पार्टी
भले ही अभी तक फिल्मी परदे पर रानी पद्मावती को दर्शक देख ना पाए हों। लेकिन रानी की लोकप्रियता शनिवार को पंचकूला लेडीज क्लब की मैंबर्स में देखने लायक थी। इनकी न्यू ईयर प्री ईव सेलिब्रेशन पद्मावती थीम पर रखी गई। क्लब की अध्यक्ष शायदा ने बताया कि नए साल का जश्न क्लब की सदस्यों ने जश्न केसाथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रण लेकर मनाया है। इस थीम पार्टी के लिए सभी लेडीज ने रानी पद्मावती बनने केलिए काफी तैयारी भी की, जिसमें सभी सिर पर गुलाब का ताज और खूबसूरत लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

गरीबों की मदद करना है नए साल का सेलिब्रेशन का मतलब
जिनका कोई नहीं है, उनकेलिए सिटी की अमरजीत ढिल्लन के दिल में एक खास जगह है। शहर में कई सालों से समाज सेवा कर रहीं सेक्टर-11 निवासी अमरजीत ढिल्लन के लिए नए साल के जश्न का मतलब गरीब की मदद करना है। उन्होंने बताया कि नए साल के आगाज के साथ ही उनकी आर्थिक व जरूरतमंदों की मदद करने केलिए तैयारी शुरू हो जाती है। वे 2018 में गरीब लड़कियों की शिक्षा पर काम करना चाहती हैं।


यहां है न्यू ईयर की डे पार्टी पर स्पेशल लेडीज डिस्काउंट
- होटल मेट्रो सेक्टर-43 एवं सेक्टर- 35 में
- सेक्टर-22 स्थित शिवालिक व्यू  
- सेक्टर-7 में शिप एंड डाइन
- इंडिस्ट्रयल एरिया स्थित ऑल्टियस होटल

नो एल्कॉलिक पार्टी भी होगी यहां
सिटी के खाने के शौकीन एवं शराब न पीने वालों के लिए भी सिटी में खास सेलिब्रेशन होगी, जिसमें फैमिली नए साल का सेलिब्रेशन बिना एल्कॉलिक कर सकेगी। डीजे की धुन में यह पार्टी तमजारा कैफे एंड क्लब में होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed