फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new transport system for chandigarh to shimla

मात्र 20 मिनट में चंडीगढ़ से शिमला पहुंचाएगा ‘उड़नखटोला’, जानिए कितना होगा किराया

Mon, 28 May 2018 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 May 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
new transport system for chandigarh to shimla
helicopter - फोटो : डेमो
गर्मी की छुट्टियों में शिमला घूमने की योजना बना रहे हैं तो ये गुड न्यूज आपके लिए है। दरअसल, अब घंटों सड़क पर जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। पवनहंस कंपनी का उड़नखटोला आपको 20 मिनट में चंडीगढ़ से शिमला ले जाने के लिए तैयार है। 4 जून से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ाने भरेगा। 20 सीटर इस हेलीकाप्टर का किराया 2999 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काफी समय से की जा रही यात्रियों की डिमांड पूरी हो जाएगी। अब लोगों को बस से पांच घंटे सफर नहीं करना पडे़गा। पवनहंस फिलहाल सोमवार और शुक्रवार को सेवा देगी। यदि मुसाफिरों का रिस्पांस अच्छा रहा तो पूरे सप्ताह सुविधा दी जाएगी। हर साल चंडीगढ़ से शिमला लाखों पर्यटक जाते हैं। इसी कारण दोनों राजधानियों के बीच यह हेली टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि हेली टैक्सी के अंतर्गत हेलीकाप्टर सुबह आठ बजे शिमला के एयरपोर्ट जबड़हट्टी से चलेगा और 8.20 बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। वहीं  चंडीगढ़ से यह सुबह 9 बजे उड़ान भरेगा और 9.20 बजे तक शिमला पहुंच जाएगा। पवनहंस कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed