फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new technique, mobile says bus actual timings

गजब तकनीक: मोबाइल बताएगा, कब आएगी बस?

Tue, 10 Mar 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 10 Mar 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
new technique, mobile says bus actual timings

अब मोबाइल पर हर रोडवेज बस की सही लोकेशन पता चल जाएगी। घंटों स्टैंड पर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

अब ट्रेनों की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज की बसों में भी जीपीएस सिस्टम लागू होगा। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए घंटों तक बस स्टैंड पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यात्री अपने मोबाइल फोन पर ही बसों की सही लोकेशन देख सकेंगे और विभाग की इस योजना से लोकल रूटों पर रूट जंप की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। विभाग ने चुनिंदा डिपो की बसों से इस सिस्टम को ट्रायल के रूप में शुरू जा रहा है और उसके बाद इसे प्रदेश की सभी बसों में लागू किया जाएगा।

तकनीकी युग में हरियाणा रोडवेज ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए बसों और कर्मचारियों का संपूर्ण डाटा ऑनलाइन कर जीपीएस सिस्टम से जोड़ने की पहल की है। जीपीएस सिस्टम लागू होने के बाद डिपो से निकलने के बाद भी अधिकारियों की नजर बसों पर रहेगी और रात के समय चालक और परिचालक की मर्जी से बसों के ठहराव में होने वाली गड़बड़ी भी नहीं होगी।
विज्ञापन


यात्रियों को भी बसों के इंतजार में घंटों तक बस स्टैंड पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री विभाग के पोर्टल पर बस का नंबर डालकर उसकी सही लोकेशन का पता लगा सकेंगे। इससे उनके समय की बचत होगी और रूट जंप के मामले में चालक की मनमर्जी भी नहीं चलेगी। विभाग के पास अकसर यात्रियों की शिकायत होती है, चालक किसी दूसरे रूट बस ले गए या फिर स्टेशन पर बस अड्डे पर बस नहीं रुकी। ऐसे में यात्री उस बस नंबर की ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जीपीएस सिस्टम

new technique, mobile says bus actual timings

बसों में एक इंटरनेट डिवाइस लगाया जाएगा, जो बसों की सही लोकेशन को इंटरनेट पोर्टल पर अपडेट करेगा। इससे रूट पर निकलने के बाद भी बसों पर विभाग की निगरानी रहेगी और यात्री किसी भी बस का नंबर डालकर उसकी सही लोकेशन का पता लगा सकेंगे।

वर्जन
विभाग की ओर से प्रदेश की चुनिंदा बसों में जीपीएस सिस्टम ट्रायल बेस पर लगाया जा रहा है। यदि विभाग की यह योजना सफल हुई तो उसे सभी बसों पर लागू किया जाएगा। विभाग के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसों से इसकी शुरुआत करेगा।
जोगिंद्र सिंह रोडवेज डिपो महा प्रबंधक पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed