{"_id":"65449136a443b909060dbde7","slug":"new-revelation-in-mall-road-association-president-murder-in-bathinda-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: मेला हत्याकांड के दोनों आरोपी रात को ही पहुंच गए थे बठिंडा, सिर्फ हत्या का ही टारगेट मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: मेला हत्याकांड के दोनों आरोपी रात को ही पहुंच गए थे बठिंडा, सिर्फ हत्या का ही टारगेट मिला था
Fri, 03 Nov 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:50 AM IST
सार
जब आरोपियों को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वे बठिंडा के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में रात को रुके थे। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने उक्त होटल में रेड कर होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बठिंडा में मार्केट एसोसिएशन प्रधान की हत्या
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले दोनों आरोपी लवली सिंह और कमलजीत सिंह वारदात से पहले शुक्रवार की रात को बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में ठहरे थे। वहां पर दोनों ने बाकायदा अपनी एंट्री भी की थी। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया नौ एमएम का पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम को लवली एवं कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर शहर में पहुंच चुके थे। जिस के बाद सबसे पहले उन्होंने माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की रेकी की और उसके बाद शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में कमरा लेकर रात को रुक गए थे। दोनों आरोपियों ने अपने अपने आधार कार्ड पर होटल का कमरा बुक करवाया था।
विज्ञापन
अगले दिन शनिवार शाम को दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरजिंदर सिंह को उस समय गोलियां मार दी जब वो अपनी दुकान के बाहर बैठा था। गोलियां लगने से हरजिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Arijit Singh: गायक अरिजीत सिंह कल आएंगे चंडीगढ़, लाइव कंसर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
सूत्रों ने बताया कि जब आरोपियों को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वे बठिंडा के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में रात को रुके थे। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने उक्त होटल में रेड कर होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और गुरुवार को होटल प्रबंधकों से पूछताछ भी की थी।
आरोपियों से हथियार बरामद
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया 9 एमएम का पिस्टल बरामद कर लिया है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।
आरोपियों को सिर्फ हत्या करने का टारगेट दिया गया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्हें सिर्फ हत्या करने का टारगेट दिया गया था। इसके अलावा उनको कुछ नहीं पता कि हरजिंदर सिंह की हत्या क्यों और किस रंजिश के कारण करवाई गई है।आरोपियों ने जांच घुमाने के लिए किसी अन्य गैंगस्टर का नाम भी लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले मामले की जांच घुमाने के लिए किसी अन्य गैंगस्टर का नाम भी लिया था। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने पूरा सच उगल दिया।