{"_id":"654400df785251d4ef00be45","slug":"traffic-police-issued-advisory-regarding-arijit-singhs-show-chandigarh-news-c-16-sml1026-276184-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arijit Singh: गायक अरिजीत सिंह कल आएंगे चंडीगढ़, लाइव कंसर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arijit Singh: गायक अरिजीत सिंह कल आएंगे चंडीगढ़, लाइव कंसर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Fri, 03 Nov 2023 11:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:23 AM IST
सार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शो के चलते शाम चार बजे से कुछ सड़कों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जा सकता है। वहीं, शो के आयोजकों ने कहा कि शाम को 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। परेशानी से बचने के लिए पब्लिक व्हीकल का इस्तेमाल करें। दर्शकों को उनकी टिकट पर पार्किंग और अन्य दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
arijit singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह चार नवंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में उनका लाइव कंसर्ट होगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने इसके लिए एक रूट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
डायमंड/लाउंज टिकट वालों को स्टेज के पीछे से शाम शॉपिंग मॉल के सामने से दाखिल होने को कहा है। वहीं, प्लेटिनम टिकट वालों को आकाश इंस्टीट्यूट के सामने से दाखिल होने को कहा है। इसके अलावा स्वर्ण, रजत, कांस्य और स्टूडेंट स्टेंडिंग टिकट लेने वालों को अपनी गाड़ियां आम पार्किंग और शो स्थल के सामने उपलब्ध खुली जगहों पर खड़ी करने को कहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Navjot Kaur Sidhu: कैंसर से जंग जीती डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, पोस्ट शेयर कर कहा-अब कर सकूंगी अंगदान
विज्ञापन
आम पार्किंग में आने वाले लोगों को दुबई कार्निवाल और ब्रेन इंटरनेशनल के बीच, स्टेट लाइब्रेरी के सामने, गुरुद्वारे के सामने, स्टेट लाइब्रेरी के पीछे, मैक्स इंफो टेक के पीछे, आरपीओ और सेक्टर-34 के पास लगाने को कहा है। इसके अलावा दोपहिया वाहन पार्किंग पिकाडली स्क्वेयर के पीछे लगाने को कहा है।
गाड़ियों में कीमती सामान न छोड़ें
पुलिस ने कहा है कि सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट से लेकर न्यू लेबर चौक तक पिक एंड ड्रॉप और कोई पार्किंग नहीं होगी। हर टिकट पर पार्किंग की जानकारी दी गई है। गलत पार्किंग करने की दिशा में पुलिस कार्रवाई करेगी। गाड़ियों में कीमती सामान न छोड़ कर जाएं। कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शो के अलावा आने-जाने वाले लोग सेक्टर 33/34 की विभाजित सड़क और सेक्टर 34/35 सड़क का प्रयोग न करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शो के चलते शाम चार बजे से कुछ सड़कों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जा सकता है। वहीं, शो के आयोजकों ने कहा कि शाम को 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। परेशानी से बचने के लिए पब्लिक व्हीकल का इस्तेमाल करें। दर्शकों को उनकी टिकट पर पार्किंग और अन्य दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन से हर स्तर की अनुमति मिल गई है। कार्यक्रम रात 9.45 बजे तक चलेगा। इस दौरान लगभग 10 हजार के लगभग दर्शकों के जुटने की संभावना है।