{"_id":"d93c1b3f457ff7cc68bc6558b0295b2f","slug":"new-experiment-show-on-ramleela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की इस रामलीला में दिखेंगे नए प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की इस रामलीला में दिखेंगे नए प्रयोग
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार रामलीला में बारिश का सीन, पहाड़ और झरने को लाइव देखने के लिए सेक्टर-20 में आना होगा। स्टेज पर पहाड़ और झरने का सीन दिखाया जाएगा। पहाड़ पर पेड़ के लिए पौधे भी लगाए गए हैं और कुछ कृत्रिम लोहे के पत्ते रंगकर लगाए गए हैं। झरने में पानी और बारिश का सीन दिखाने के लिए पहाड़ के बीच में तालाब बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए बिजली की मोटर का सहारा लिया जाएगा। स्टेज पर स्ट्रक्चर आजाद ड्रामाटिक क्लब ने बनाया है। पहाड़ के लिए पत्थरों को सीमेंट से जोड़कर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
खूब भाएगी रावण की हंसी
सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब के कलाकार अशोक चौधरी ने पिछले 20 वर्ष से विभिन्न पात्रों का अभिनय किया है। वर्षों तक उन्होंने राम बनकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया तो अब रावण बनकर लोगों को डरा रहे हैं। रामलीला के स्टेज पर रावण के गेटअप में अशोक चौधरी की हंसी भी देखने लायक होती है।
विज्ञापन
अशोक चौधरी बताते हैं कि उन्होंने सात वर्ष तक राम का रोल किया और अब रावण का रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि रावण का रोल कठिन है। वे इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं। महासभा उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दे चुकी है। वे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं।
दिन में पुलिस की ड्यूटी, रात में रामलीला
परमजीत सिंह इस क्लब के डायरेक्टर हैं। वे चंडीगढ़ पुलिस (सीआईडी) में कार्यरत हैं। वे दिन में पुलिस की ड्यूटी और रात में रामलीला के लिए कलाकारों को अभिनय की बारीकियां समझाते हैं।
वे दस वर्ष से क्लब में निर्देशन का काम कर रहे हैं। साथ ही 16 वर्ष से दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। राम-लक्ष्मण, भरत और मेघनाद की भूमिका भी निभा चुके हैं।