फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new decree, daily wages employees will be regular

डेली वेज पर काम कर रहे हजारों कर्मियों को प्रशासन का तोहफा

Thu, 09 Jul 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jul 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
new decree, daily wages employees will be regular

प्रशासन ने वर्षों से डेलीवेजेज पर काम करने वाले तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ों कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम में जो कर्मचारी दिसंबर-2006 तक 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे करीब 325 कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। को-आर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी की तरफ से एक महीने तक चलाए गए आंदोलन के बाद प्रशासन ने पालिसी में संशोधन करने के लिए बुधवार को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


उधर, कमेटी के संयोजक राकेश कुमार ने कोर कमेटी की बुधवार को बैठक बुलाकर प्रशासन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक शिष्टमंडल ने सलाहकार विजय देव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो कर्मचारी रेगुलर नहीं हो सकते हैं, उनके लिए भी कुछ बेहतर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एलटीए, फिक्स्ड  मेडिकल व छुट्टियां शामिल हैं। उन्होंने वित्त सचिव को निर्देश दिए थे कि वे नगर निगम व प्रशासन के चीफ इंजीनियरों को इस बारे में निर्देश जारी करें।


धन्यवाद प्रस्ताव पास करने के लिए बुलाई गई बैठक में अजीत सिंह, राजकुमार, अमरजीत सिंह रंधावा, अश्विनी कुमार, सतिंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, जसविंदर सिंह, लालजीत, विजय कुमार परमंदिर जीत कौर व शोभना पठानिया भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed