फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite hike in corona cases, No night curfew will imposed in chandigarh 

चंडीगढ़ में कोरोना : बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन का एलान, नहीं लगेगा रात का कर्फ्यू, ये आदेश भी आया

Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक 
  • शहर में रात का कर्फ्यू नहीं लगाने का लिया फैसला 
  • शादी व अन्य समारोहों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को किया सीमित 
  • मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान काटने का भी आदेश

विज्ञापन
Despite hike in corona cases, No night curfew will imposed in chandigarh 
चंडीगढ़ में बैठक लेते प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इस दौरान शहर में रात का कर्फ्यू नहीं लगाने का फैसला लिया गया। हालांकि शादी व अन्य समारोहों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। प्रशासक ने कहा है कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, अभियान चलाकर उनका चालान काटा जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना, चिंता का विषय है। उन्होंने डीसी मनदीप सिंह बराड़ और चंडीगढ़ पुलिस को आदेश दिए कि वह अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो मास्क नहीं पहन रहे हैं या सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासक ने सभी तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को भी सीमित करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन



अब किसी भी हॉल या होटल में 100 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा खुले स्थान पर होने वाले शादी समेत कोई अन्य समारोह में 200 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई है। बदनौर ने कहा कि अगर कोरोना के केस ज्यादा बढ़ते हैं तो सेक्टर-48 के अस्पताल को फिर से खोल दिया जाए। उन्होंने धनवंतरी अस्पताल और सूद धर्मशाला को कोविड केयर सेंटर के तौर पर तैयार रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक काबू में नहीं आता कोरोना, बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल 
प्रशासक बदनौर ने कहा कि शहर के प्राइमरी के स्कूलों को तब तक बंद रखा जाएगा, जब तक शहर में कोरोना काबू में नहीं आ जाता । उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वह बच्चों के परिजनों से बात करें ताकि वह बच्चों को घर और स्कूल में कोरोना के नियमों का पालन करना सिखाएं।

बदनौर ने कहा कि हॉस्टल, वृद्ध आश्रम समेत अन्य संस्थाओं में कोरोना की जांच की जानी चाहिए। पुलिस शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, विभिन्न बाजारों, सुखना लेक समेत विभिन्न रेस्टोरेंट में जाकर जांच करें कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं। बदनौर ने आदेश दिए कि विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों लाइन को खड़ा न होना पड़े, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए।
 
पीजीआई में कोरोना के 68 मरीज भर्ती
बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई स्थित नेहरू हॉस्पिटल में अभी कोरोना वायरस के 68 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 13 चंडीगढ़, 41 पंजाब, 7 हरियाणा और 7 हिमाचल प्रदेश से हैं। 

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 8,588 कोरोना वायरस के नमूनों में से 434 पॉजिटिव पाए गए हैं। जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 5370 नमूनों की जांच की, जिसमें से 140 पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके द्वारा 19754 नमूने एकत्रित किए गए, जिसमें से 912 पॉजिटिव आए हैं। कोरोना की सकारात्मकता दर 4.6 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed