{"_id":"5a01827b4f1c1b97678b9d1f","slug":"new-born-girl-child-thrown-outside-ashram-at-hisar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG! नवजात को कपड़े में लपेट गेट पर फेंक गए, मुश्किल से ले रही थी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! नवजात को कपड़े में लपेट गेट पर फेंक गए, मुश्किल से ले रही थी सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
नवजात को कपड़े में लपेट गेट पर फेंक गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानवीयता की हद देखिए, नवजात बच्ची को कपड़े में लपेट कर आश्रम के गेट पर फेंका और फरार हो गए। बच्ची रो-रोकर बेहाल थी और मुश्किल से सांस ले रही थी। मामला हरियाणा के हिसार का है। कैमरी रोड के राधा स्वामी आश्रम के गेट के बाहर सोमवार तड़के बाइक सवार दो-तीन लोग एक नवजात बच्ची को फेंककर फरार हो गए।
बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधा स्वामी आश्रम के केयरटेकर रामफल ने बताया कि वह तड़के चार बजे जाग जाते हैं। करीब साढे़ पांच बजे वे अपने कमरे में बैठे थे।
काफी देर से कुत्ते भी भोंक रहे थे। तभी दो तीन लोग आए और बताया कि गेट के पास जमीन पर एक बच्ची पड़ी है और रो- रोकर बेहाल है। बात सुनकर वे गेट तक आए तो गेट के साइड में आसमानी रंग के कपड़े में एक नवजात बच्ची लिपटी मिली।

ठंड के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी
नवजात को कपड़े में लपेट गेट पर फेंक गए
रामफल ने बताया कि उन्होंने आसपास पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग आए थे। उनमें से एक आश्रम से पहले कुछ दूरी पर उतर गया। अन्य दो बच्ची को फेंककर साथी को बैठाकर फरार हो गए। रामफल ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर बच्ची मिलने की सूचना दे दी।
पुलिस की एक टीम आई और बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्ची मिलने से कुछ घंटे पहले जन्मी है। उसका वजन औसतन कम है और ठंड से उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।