फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCC cadet of Haryana wins Best Aromodeling Trophy

हरियाणा के NCC कैडेटों ने जीती ऑल इंडिया बेस्ट ऐरोमॉडलिंग ट्रॉफी, यूं बढ़ाया मान

Wed, 08 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 08 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
NCC cadet of Haryana wins Best Aromodeling Trophy
हरियाणा के NCC कैडेट ने जीती बेस्ट ऐरोमोडलिंग ट्रॉफी
हरियाणा के एनसीसी एयर विंग कैडेटों ने ऑल इंडिया बेस्ट ऐरोमॉडलिंग ऑफ इंडिया की ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये एनसीसी कैडेट हैं, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर -14 करनाल के। वहीं मंगलवार को ट्रॉफी जीतकर वापिस लौटने पर कैडेटों का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई, प्राचार्य डॉ प्रवीण भारद्वाज, जगदीप कपिल व एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने कैडेट्स को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जोधपुर में चले ऑल इंडिया कैंप में महाविद्यालय के 6 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कैंप में कैडेट चंदा व कैडेट कमलजीत कौर ने स्टेटिक ऐरो मॉडलिंग में गोल्ड मेडल, कैडेट रजत सचदेवा व कैडेट अनिल शर्मा ने आरसी फ्लाइंग में, कैडेट रवि प्रताप व कैडेट सोहित ने कन्ट्रोल लाइन फ्लाइंग में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। बेस्ट ऐरोमोडलिंग ऑफ इंडिया की ट्रॉफी जीत कर तीनों ने प्रदेश व डायरेक्टरेट का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed