फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navratra Fest Preparations in Chhota Trilokpur

छोटा त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू

Sat, 29 Mar 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला Updated Sat, 29 Mar 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
Navratra Fest Preparations in Chhota Trilokpur
गांव छोटा त्रिलोकपुर में लगने वाले नवरात्र मेले के लिए मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 31 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले के मद्देनजर दुकानदारों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इस मेले में हरियाणा, पंजाब व हिमाचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। शारदा माता मंदिर की कमेटी के महासचिव भगवानदास ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में हर रोज एक से दो हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर मंदिर में आठ से दस हजार श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


महासचिव ने बताया कि नवरात्र मेले में मोरनी खंड से बिजली जोड़ दी जाती है, जिससे आपूर्ति पूरी होती है। इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, लंगर, बैठने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। मानसा मंडी के एक दानी व्यक्ति ने त्रिलोकपुर बस स्टैंड से लेकर मंदिर द्वार तक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी द्वारा डॉक्टरों की एक टीम भी मंदिर में तैनात रहेगी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अंबाला, नारायणगढ़, पंचकूला व चंडीगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के हरियाणा रोडवेज की बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। उधर, रायपुररानी के भी समलासन माता मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed