फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu targets Punjab CM Bhagwant Mann

सिद्धू का बड़ा हमला: कहा- पीली पगड़ी बांध भगवंत मान ने पंजाब को गुलाम बना दिया, दिल्ली से समझौता कर प्रदेश को गिरवी रखा

Wed, 27 Apr 2022 06:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 06:52 PM IST
सार

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के संतरी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई मुख्यमंत्री एक महीने में अर्श से फर्श तक आते हुए नहीं देखा।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targets Punjab CM Bhagwant Mann
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कवि कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज एफआईआर के संबंध में रोपड़ पुलिस ने दोनों को 27 अप्रैल को पेश होने का नोटिस दिया था। बुधवार को कांग्रेस नेताओं के साथ अलका लांबा रोपड़ पहुंचीं। वहीं कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट की शरण ली है। बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू भी रोपड़ पहुंचे। मगर वो धरना स्थल पर तो पहुंचे लेकिन वह धरने में शामिल नहीं हुए। नवजोत सिंह सिद्धू, राजा वड़िंग समेत किसी भी नेता से मिले बिना ही मीडिया से बात कर धरनास्थल से बाहर चले गए। सिद्धू ने कहा कि वह अलका लांबा और कुमार विश्वास के साथ हैं, जबकि आम आदमी पार्टी अलका लांबा को डरा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा बेटी-बहनों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान बताएं कि उनका हरा पेन कहां है। जिसे वह नौकरी देने के लिए चलाने की बात कहते थे। सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को बरगाड़ी कांड पर कार्रवाई संबंधी सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अब दिल्ली जा रहे है, जबकि वह आठ साल एमपी रहे हैं तो क्यों नहीं संगरूर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएं। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान अब सिर्फ बातें न करें और वह अब विपक्ष में हैं तो सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पीली पगड़ी बांधकर पंजाब को गुलाम बना दिया है। सच की आवाज को दबाने के लिए महिलाओं पर केस बनाए जा रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि यूटी (दिल्ली) के साथ एग्रीमेंट कर पंजाब को गिरवी रख दिया है और दिल्ली वालों को कह रहे हैं कि पंजाब को लूट लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के लोगों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के संतरी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई मुख्यमंत्री एक महीने में अर्श से फर्श तक आते हुए नहीं देखा। उन्होंने भगवंत मान से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब सरकार चला रहे हैं और अगर भगवंत मान को सरकार चलानी नहीं आती तो पंजाब को लूटने का लाइसेंस दिल्ली वालों को क्यों दे दिया है। सिद्धू ने भगवंत मान को रबड़ का गुड्डा बताया और कहा कि यह पर्चा आप संयोजक के खिलाफ सच की आवाज को दबाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी अलका लांबा के साथ खड़ी है और कल भी खड़ी रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed