फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said I am not contesting election for any post

सिद्धू ने अपनी सरकार को घेरा: कहा- बेअदबी मामले में नहीं मिला न्याय, मैं चुनाव पद के लिए नहीं लड़ रहा हूं

Thu, 13 Jan 2022 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jan 2022 10:03 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरी लड़ाई उन नेताओं से है जो माफियाओं को चला रहे हैं। मैं किसी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said I am not contesting election for any post
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को बैकफुट पर नजर आए। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिए गए बयान पर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव किसी पद के लिए नहीं लड़ रहे हैं। उनकी लड़ाई राज्य के उन शरारती नेताओं से है, जो पंजाब को मिटाने वाले माफिया को संचालित कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी की घटना पर सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गुरु साहिब को न्याय नहीं मिला है। सिद्धू ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी को छोड़ने की बात कही। 

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि मेरी लड़ाई माफिया व्यवस्था को बदलने की है, जिसने पंजाब को दीमक की तरह मिटा दिया है। लड़ाई इस व्यवस्था को बदलने की है। सिद्धू ने ट्वीट कर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में कथित बेअदबी के प्रयास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली अपनी ही सरकार की आलोचना की। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे गुरु साहिब को न्याय नहीं दिया गया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में अंतरिम जमानत मिलने पर चन्नी सरकार पर एक और कटाक्ष करते हुए सिद्धू ने कहा कि इस प्रणाली को ध्वस्त करने की आवश्यकता है, जो नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल बड़ी मछलियों को दंडित नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दी पद छोड़ने की धमकी
सिद्धू ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की फिर धमकी दी। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था हमारे गुरु साहिब को न्याय नहीं दे सकती, नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल बड़ी मछलियों को दंडित नहीं कर सकती, उसे खत्म कर देना चाहिए। यदि इस व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो वह अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed