फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu may be made state president of Punjab Congress

सुलह का फॉर्मूला तैयार: सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष तो दो नेता बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष, कैप्टन होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

Thu, 15 Jul 2021 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 08:57 PM IST
सार

अंतर्कलह से जूझ रही पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह का फॉर्मूला तैयार हो चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। चुनाव की कमान भी कैप्टन के हाथ में रहेगी। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu may be made state president of Punjab Congress
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह पर अब सुलह का रास्ता निकल आया है। आलाकमान ने साफ कर दिया है पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन के साथ ही चलना होगा। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा होने के साथ ही चुनाव की कमान भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही संभालेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दिल्ली में गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात से पहले राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि जितना जरूरी पंजाब में सत्ता में वापस आना है, उतना ही जरूरी भविष्य के पार्टी के नेताओं को सहेजना भी है। पार्टी इसलिए नवजोत सिंह सिद्धू के कद का भी पूरा ख्याल रखेगी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार प्रधान पद पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आलाकमान ने संतोष चौधरी और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को कार्यकारी प्रधान पद की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया है। इधर, नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा के लिए भी फॉर्मूले में अहम जिम्मेदारी तय की गई है। अहम जिम्मेदारी के रूप में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें मैनिफेस्टो कमेटी का प्रधान बनाया जाना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्मूले में प्रशांत किशोर का भी असर
पंजाब कांग्रेस की कलह को समाप्त करने के लिए तैयार किए गए फॉर्मूले में प्रशांत किशोर का भी असर दिख रहा है। पंजाब में विधायकों की बैठक से मिले फीडबैक को पीके ने राहुल के साथ साझा किया। यह भी आम है कि सिद्धू को प्रधान पद के लिए हरीश और पीके ने ही आलाकमान को मनाने में अहम भूमिका निभाई है।


ऐसे मिला फॉर्मूला
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करने के लिए फॉर्मूला तैयार करने में कैप्टन सहित पंजाब के कई बड़े नेताओं को दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ी। कांग्रेस आलाकमान ने फॉर्मूले से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप सिंह बाजवा सहित राज्य के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी ने कई बार चर्चा की। सबसे अहम मुलाकात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कैप्टन की रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed