{"_id":"61cc641031fdf54322699d8a","slug":"navjot-singh-sidhu-demands-congress-high-command-to-declare-cm-face-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: अब सिद्धू ने की सीएम चेहरा घोषित करने की मांग, कहा-बिन दूल्हा बरात कैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: अब सिद्धू ने की सीएम चेहरा घोषित करने की मांग, कहा-बिन दूल्हा बरात कैसी
Wed, 29 Dec 2021 07:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:12 PM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अब उन्होंने हाईकमान के सामने एक नई मांग रख दी है। सिद्धू ने पंजाब में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग की है। जबकि हाल ही में कांग्रेस ने एलान किया था कि वे पंजाब में विधानसभा चुनाव सीएम चेहरे के बिना लड़ेगी।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पार्टी हाईकमान के फैसले पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करना चाहिए। एक निजी चैनल से बातचीत में सिद्धू ने बुधवार को कहा कि बरात से पहले ‘दूल्हे’ का एलान होना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए भी जरूरी है कि मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करके ही पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि पंजाब को ‘कीचड़’ से कौन और कैसे निकालेगा और कांग्रेस पार्टी का रोडमैप क्या होगा? उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने के चलते ही आम आदमी पार्टी का जो हाल 2017 में हुआ था, वह अब कांग्रेस का होगा। उस समय कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था और पार्टी को अब चाहिए कि 2022 के चुनाव के लिए भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि 2017 में हम आम आदमी पार्टी से पूछते थे कि आपका ‘दूल्हा’ कौन है? और अब अगर कांग्रेस ने इस बार मुख्यमंत्री चेहरे का एलान नहीं किया तो लोग हमसे पूछेंगे कि आपका ‘दूल्हा’ कौन है? पार्टी हाईकमान को इस संबंध में जल्द फैसला लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह कांग्रेस हाईकमान ने फैसला लिया था कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में बगैर मुख्यमंत्री चेहरे के उतरेगी।
विज्ञापन
हाईकमान के इस फैसले का सीधा अर्थ यह रहा कि पार्टी मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 2022 के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को यह कहते हुए मुख्यमंत्री बनाया था कि पार्टी ने प्रदेश को पहली बार अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री दिया है। यह एलान भी किया गया था कि मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव-2022 लड़े जाएंगे। तब यह माना गया था कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस चन्नी को ही मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन नए फैसले के बाद परिस्थितियों में बदलाव आने लगा है। कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नवजोत सिद्धू समेत प्रदेश कांग्रेस के कई पुराने दिग्गज भी कतार में हैं।